विशुनपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार - काकरोच मुद्दे पर गरमाई सियासत - UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द - Iran War फिर शुरू होने की संभावना के बीच Modi से मिले Marco Rubio, PM को दिया Trump का खास संदेश - IPL 2026 Match Highlights | हैदराबाद की विशाल जीत पर भारी पड़ी बेंगलुरु की 'रणनीति', हारकर भी टॉप पर बेंगलुरुविशुनपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: 28 अदद अवैध “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार - काकरोच मुद्दे पर गरमाई सियासत - UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द - Iran War फिर शुरू होने की संभावना के बीच Modi से मिले Marco Rubio, PM को दिया Trump का खास संदेश - IPL 2026 Match Highlights | हैदराबाद की विशाल जीत पर भारी पड़ी बेंगलुरु की 'रणनीति', हारकर भी टॉप पर बेंगलुरु

काकरोच मुद्दे पर गरमाई सियासत

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर चर्चित काकरोच प्रकरण को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले पर भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास को कमजोर करने की कोशिश करने वाले तत्व कभी अपने

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, May 24, 2026

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर चर्चित काकरोच प्रकरण को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मामले पर भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और विकास को कमजोर करने की कोशिश करने वाले तत्व कभी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व स्तर पर तेजी से मजबूत हो रहा है और यही बात कुछ लोगों को स्वीकार नहीं हो रही है।भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि समय-समय पर कुछ लोग देश का माहौल खराब करने और जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें और विवादित मुद्दों को हवा देकर समाज में तनाव पैदा करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन अब देश की जनता पूरी तरह जागरूक हो चुकी है और ऐसे षड्यंत्रों को अच्छी तरह समझ रही है।उन्होंने कहा कि भारत आज वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। देश की आर्थिक, सामाजिक और सामरिक ताकत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में राष्ट्र विरोधी सोच रखने वाले लोग विकास की इस गति को रोकने के लिए तरह-तरह की साजिशें रचते हैं, लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था और जागरूक जनता के सामने उनकी एक नहीं चलने वाली।

भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू बोले “भारत विरोधी साजिशें कभी सफल नहीं होंगी”

“राष्ट्रहित सर्वोपरि, देश विरोधी गतिविधियां नहीं होंगी बर्दाश्त”

नीरज सिंह बिट्टू ने दी सख्त चेतावनी….भाजपा नेता ने कहा कि देश की सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सौहार्द से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत की एकता को तोड़ने या समाज में नफरत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।नीरज सिंह बिट्टू ने कहा कि देश हित से बड़ा कुछ भी नहीं है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर बात पर आंख बंद कर विश्वास न करें। किसी भी खबर या पोस्ट को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें, ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि आज सोशल मीडिया एक मजबूत माध्यम बन चुका है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल समाज और देश दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सभी लोगों को जिम्मेदारी के साथ सोशल मीडिया का उपयोग करना चाहिए।

“जनता देगी करारा जवाब”बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज

नीरज सिंह बिट्टू ने अपने बयान में कहा कि देश विरोधी मानसिकता रखने वाले लोगों को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता राष्ट्रहित के मुद्दों पर हमेशा एकजुट रही है और आगे भी रहेगी।उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग भाजपा नेता के बयान का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ इसे राजनीतिक प्रतिक्रिया के रूप में देख रहे हैं।फिलहाल काकरोच प्रकरण को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले