घरेलू विवाद में बहू से मारपीट के मामले में सास व दो ननद गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही - थाना बाराद्वार परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता वृक्षारोपण किया गया - अवैध खनन की शिकायत जिलाधिकारी से की - पडरौना नगर पालिका को मिली आधुनिक मशीनों और नए वाहनों की सौगात :- अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया पूजन - सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहरामघरेलू विवाद में बहू से मारपीट के मामले में सास व दो ननद गिरफ्तार बलौदा पुलिस की कार्यवाही - थाना बाराद्वार परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में एकता वृक्षारोपण किया गया - अवैध खनन की शिकायत जिलाधिकारी से की - पडरौना नगर पालिका को मिली आधुनिक मशीनों और नए वाहनों की सौगात :- अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया पूजन - सर्पदंश से 12 वर्षीय बालिका की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सपा सांसद इकरा हसन का आरोप: भाजपा ने 90 लाख वोट काटकर जीता बंगाल चुनाव, लोकतंत्र का उड़ाया मजाक

बागपत में प्रेसवार्ता करतीं सांसद इकरा हसन, सपा नेता बिल्लू प्रधान व हाजी तराबुद्दीन

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, May 11, 2026

बागपत । कैराना से सपा की सांसद इकरा हसन ने कहा कि जिस तरह भाजपा चुनाव जीत रही है, उससे लोकतंत्र खत्म हो रहा है। पश्चिम बंगाल में 90 लाख वोट काटकर भाजपा ने चुनाव जीता है। 27 लाख लोगों ने आवेदन किया था, लेकिन उनकी वोट बनने से पहले ही चुनाव करा दिए गए।

सांसद इकरा हसन का महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया
रविवार को बागपत में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के आवास पर सांसद इकरा हसन का महिलाओं ने तिलक लगाकर, माला पहनाकर व पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि यदि 27 लाख लोगों को नाम मतदाता सूची में आता तो शायद परिणाम कुछ और होता। इससे बेहतर तो यह है कि भाजपा चुनाव कराए बिना ही अपनी जीत घोषित कर दें, क्यूं लोकतंत्र का मजाक बना रहे हैं।

महिला बिल का विरोध करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये झूठे लोग और इन्हें झूठा ढोंग करने के अलावा कुछ नहीं आता। सपा जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, भारत केसरी राजू पहलवान, हाजी तराबुद्दीन, संजीव त्यागी, काला प्रधान, तरूण यादव, शफीक सलमानी, इरफान खान मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले