कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी - थाना सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई - स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू - घर पर उठाइए कैफ़े वाली कॉफी का लुत्फ प्रेस्टीज ने लॉन्च किया नया एस्प्रेसो मेकर - क्रॉम्पटन का Ameo Edge एयर फ्रायर बना हेल्दी कुकिंग का नया साथीकभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी - थाना सक्ती पुलिस की जुआरियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई - स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू - घर पर उठाइए कैफ़े वाली कॉफी का लुत्फ प्रेस्टीज ने लॉन्च किया नया एस्प्रेसो मेकर - क्रॉम्पटन का Ameo Edge एयर फ्रायर बना हेल्दी कुकिंग का नया साथी

CM Vijay Swearing-In: तमिलनाडु में नए सियासी युग का आगाज, आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जोसेफ Vijay Thalapathy

अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिससे राज्य में दशकों से चले आ रहे द्रमुक और अन्नाद्रमुक के द्रविड़ वर्चस्व का अंत हो जाएगा।

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, May 10, 2026

तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के संस्थापक सी. जोसेफ विजय आज यानी रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर यहां जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में सुबह 10 बजे एक भव्य समारोह में विजय को पद की शपथ दिलाएंगे। इस समारोह के साथ ही राज्य में पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल की सरकार बनेगी और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) तथा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के परंपरागत वर्चस्व का अंत होगा।

आर्लेकर द्वारा विजय के नए मंत्रिमंडल को भी पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है। मंत्रिमंडल में ‘बुस्सी’ एन आनंद, आधव अर्जुन, के ए सेंगोट्टैयन, एस कीर्तना के अलावा के जी अरुणराज, पी वेंकटरमणन, सी टी आर निर्मल कुमार, ए राजमोहन और के टी प्रभु शामिल होंगे। विजय के 13 मई तक या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत के जरिये बहुमत साबित करने की संभावना है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले