तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

डीएम एवं एसएसपी ने किया मोहर्रम जुलूस मार्ग का निरीक्षण

अधिकारी सौंपी गयी जिम्मेदारियों का करें निर्वहन परम्परागत तरीके एवं मार्ग से निकाला जाए जुलूस प्रशासन एवं पुलिस की व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद दैनिक अयोध्या टाइम्स-सहारनपुर, । जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा मोहर्रम जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया।मनीष बंसल ने कहा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, July 5, 2025

अधिकारी सौंपी गयी जिम्मेदारियों का करें निर्वहन

परम्परागत तरीके एवं मार्ग से निकाला जाए जुलूस

प्रशासन एवं पुलिस की व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर, । जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा मोहर्रम जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया।
मनीष बंसल ने कहा कि परम्परागत तरीके से निर्धारित रूट तथा समय पर जुलूस निकाला जाएगा। इसके साथ ही उन्होने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कहा कि संबंधित अधिकारियों की चिन्हित स्थलों पर डयूटी लगाई गयी है। निर्धारित जुलूस मार्गों का भ्रमण हम लोगों द्वारा कर लिया गया है। सभी संबंधित विभागों को भी दायित्वों के सफल निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उन्होने कहा कि मोहर्रम जुलूस को पूरी सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होने पारम्परिक तरीके से जुलूस निकालने की अपील की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि जुलूस के दौरान पुलिस एवं पीएसी बल को तैनात रहने के निर्देश दिए गये है। निर्धारित मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। कांवड मार्गों पर भी इसी प्रकार की व्यवस्थाएं की गयी है। आयोजकों से सम्पर्क कर वार्ता की गयी तथा उन्हे शासन के निर्देशों से अवगत कराया गया है। इस संबंध में आयोजकों से भरपूर सहयोग मिल रहा है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले