खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। अब शिकायत मिलने पर संबंधित विद्यालय व जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। रोशनी सिंह बीएसए पीलीभीत

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, April 20, 2026

अभिभवकों को तय दुकानों से महंगें दामों पर यूनीफार्म व किताबें खरीदवाने को मजबूर ।

रामगोपाल कुशवाहा ब्यूरो

पीलीभीत। तय दुकान से यूनीफार्म व पुस्तकें खरीदने का अभिभावकों पर दबाव बनाने वाले और मनमाने ढंग से फीस में वृद्धि करने वाले मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की इस मनमानी पर लगाम लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। अब सभी निजी स्कूलों को प्रमाण पत्र देना होगा कि उन्होंने किसी भी अभिभावक पर एक ही दुकान से यूनीफार्म व पुस्तकें लेने का दबाव नहीं बनाया और न ही फीस वृद्धि की। इस संबंध में बीएसए ने जिले के सभी बीईओ व मान्यता प्राप्त विद्यालयों को आदेश जारी किया है।

बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित जिले भर के सभी स्कूलों में एक अप्रैल से शिक्षण कार्य शुरू हो चुका है। गैर सहायता मान्यता प्राप्त अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम के स्कूलों में दाखिला, किताबें और ड्रेस का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। आरोप है कि कमीशन के खेल के चलते बच्चों की पढ़ाई महंगी होती जा रही है। कई निजी स्कूलों के संचालक व
प्रधानाचार्य ने चुनिंदा बुक सेलर्स व यूनीफार्म की दुकान को अधिकृत किया हुआ है। ऐसे में अभिभावकों को तय दुकानों से ही महंगे दामों पर किताबें खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। हालांकि अब निजी स्कूलों की इस मनमानी पर लगाम लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी खंड शिक्षाधिकारियों व मान्यता प्राप्त विद्यालयों को आदेश जारी किया है। इसमें कहा कि मान्यता प्राप्त स्कूलों में पाठ्यक्रम एवं यूनीफार्म का वितरण बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नहीं किया जाता है। नए शैक्षिक सत्र की शुरूआत से दैनिक समाचार पत्रों व उच्चाधिकारियों के माध्यम से
शिकायतें मिल रही हैं कि मान्यता प्राप्त स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से किसी विशेष प्रतिष्ठान से पाठ्यक्रम व यूनीफार्म क्रय करने के लिए दबाव बनाया जाता है जो गलत है।

पत्र में कहा कि सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें कि विद्यालय द्वारा किसी भी अभिभावक पर यह दबाव नहीं बनाया गया। न ही मनमाने ढंग से फीस की वृद्धि की गई है। अगर किसी विद्यालय की अब शिकायत मिलती है तो संबंधित विद्यालय के साथ खंड शिक्षाधिकारी भी उत्तरदायी होंगे वुद्धि भी मनमाने ढंग से की गई है।

सभी विद्यालयों के साथ खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। अब शिकायत मिलने पर संबंधित विद्यालय व जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
रोशनी सिंह बीएसए पीलीभीत

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले