रामगोपाल कुशवाहा
पूरनपुर। ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कलां के धार्मिक स्थान, पूरी पंचायत के सार्वजनिक स्थानों व चौराहा पर सोलर लाइट लगाई गई। इससे पूरी पंचायत रात होते ही जगमगाने लगती है। चारों तरफ रोशनी ही रोशनी नजर आती है।
गांव में पथ प्रकाश, खेलकूद जैसे स्थानों पर रोशनी होने से ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधान व का आभार जताया। ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार व सचिव राजेश गौतम का कहना है कि हर वर्ग के हर समस्या को देखते हुए हर प्रकार की योजनाएं व हर प्रकार के जनहित के लाभकारी अनेक कार्य कराए गए हैं।
इससे पहले लाइब्रेरी लैब, स्टेडियम, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, खरेंजा ,पुलिया आदि अनेक कार्य कराए जा चुके हैं। ग्राम पंचायत नगरिया खुर्द कला में जिन घरों में लाइट नहीं पहुंची थी। उन घरों को सोलर लाइट लगवाने का काम किया। जिससे उनको बिजली की आपूर्ति हो सके। ग्राम वासियों को परेशानी को ध्यान में रखते हुए। उनको सोलर प्लेट, पांच लाइट , इनवर्टर, बैटरी ,पंखा, खंबा जैसे सामान दिया गया । जिससे कि उनको बिजली की आपूर्ति हो सके और ग्रामीणों को जो परेशानी हो रहा थी उससे छुटकारा मिल सके।
ग्राम प्रधान विवेकानंद लगातार जनता की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए हर संभव मदद के लिए खड़े हैं।लाइट मिलने से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और जो अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा था आज उससे छुटकारा मिल गया है।
आगे भी पूरी पंचायत में विकास की गंगा बहाई जाएगी।




