जिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाही - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्सजिलाधिकारी ने पूरनपुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - पुलिस का शिकंजा, 43 गत्तों में मिले 5 लाख से ज्यादा प्रतिबंधित कैप्सूल - खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद में बड़ी कार्यवाही - अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

भीमराव अंबेडकर को याद कर उनके जीवन पर डाला प्रकाशपब्लिक इंटर कॉलेज में उत्साह से मनाई गई जयंती

ग्रामीण इलाकों से पहुंचे बड़ी संख्या में लोग नगर में निकाली गई प्रभात रैली

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Tuesday, April 14, 2026

रामगोपाल कुशवाहा

पूरनपुर। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाई ग्रामीण क्षेत्रों में व पूरनपुर के पब्लिक इंटर कॉलेज में डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा विधायक बाबूराम पासवान वशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पण एवं माल्यार्पण के साथ किया।

भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों और अनेक कठिनाइयों के बावजूद डाक्टर अंबेडकर ने शिक्षा के बल पर समाज में एक विशिष्ट स्थान प्राप्त किया। छात्रों से आह्वान किया कि वे उनके संघर्ष, दृढ़ संकल्प और परिश्रम से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ें।

नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा शक्तिशाली साधन है, जिसके माध्यम से हम अपने जीवन की हर समस्या का समाधान खोज सकते हैं। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने तथा निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। भाजपा विधायक द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण किए गए।

ग्रामीण क्षेत्रों में चतीपुर, किशनपुर हरिपुर, सुल्तानपुर गैरतपुर जप्ती पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंध के रजत सक्सेना, अशोक राजा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, अध्यक्ष अश्विनी गौतम, धर्म प्रकाश बौद्ध , हरिराम गौतम, ओम शर्मा एडवोकेट, मुनेंद्र पाल सागर, संतोष कुमार पासवान, विश्वनाथ कुशवाहा, डॉक्टर सूरजपाल , पूरनलाल, किशन लाल गौतम, कप्तान सिंह कुशवाहा, रामनरेश कुशवाहा, अमर सिंह गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले