जालौन : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश कानपुर और अवध प्रांत का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग 4 व 5 अप्रैल को परितोष इंटरनेशनल स्कूल, नौबस्ता, कानपुर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 19 जिलों के 231 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। जनपद जालौन से 10 प्रतिभागी रहे। प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यास वर्ग के प्रथम दिवस भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान और दर्शन से बच्चों को परिचित कराना शिक्षकों का प्रमुख दायित्व है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन के विचार को बढ़ाना और फैलाना ही प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है। जिले के शीर्ष पदाधिकारी अपने जिले के कार्यकर्ताओं की प्रतिभाओं को परखें और उन्हें उस दिशा में आगे बढ़ाएं। प्रदेश महामंत्री प्राथमिक संवर्ग प्रदीप तिवारी ने कहा कि जनपद का हर शिक्षक उनके परिवार का सदस्य है। शिक्षकों की समस्या उनकी व्यक्तिगत समस्या है और इसके लिए हर स्तर की लड़ाई लड़ेंगे।
कार्यक्रम को एस डी कालेज के प्रोफेसर अरविंद दीक्षित, माध्यमिक संवर्ग के महामंत्री संतोष शुक्ला, रचना अवस्थी आदि ने भी संबोधित किया। अभ्यास वर्ग दूसरे दिन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कानपुर प्रांत प्रचारक श्रीराम जी का पंच परिवर्तन विषय पर पाथेय प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ता निर्माण व व्यक्तित्व विकास पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं को कर्तव्य भाव से कार्य करने पर बल दिया।
प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह ने “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” अभियान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब शिक्षक व विद्यार्थी विद्यालय को तीर्थ मानते हैं तो उनका उनका विद्यालय के प्रति भाव बदल जाता है। समापन सत्र में प्रदेश प्रभारी और अखिल भारतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जी ने कहा कि टेट अनिवार्यता विषय में शिक्षकों को धैर्य रखना चाहिए। एबीआरएसम इस हेतु निरंतर प्रयासरत है और संगठन को पूर्ण विश्वास है कि शिक्षकों को टीईटी से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा विशिष्ट बीटीसी – 2004 सहित अन्य बैच जो पुरानी पेंशन के दायरे में आ रहे हैं उनको पुरानी पेंशन, पदोन्नति पर 17140/18150 वेतनमान, शत प्रतिशत शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिलाना संगठन की प्राथमिकता में है।
इस अवसर पर पीपीएन पीजी कॉलेज कानपुर के प्राचार्य डॉ अनूप सिंह, प्रदेशीय कोषाध्यक्ष प्रदेश कोषाध्यक्ष नीलमणि शुक्ला, प्रताप कटियार, महेश मिश्रा, संजय त्रिपाठी, सुयश शुक्ला, श्रीराम शुक्ला, जितेंद्र त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, जय सिंह चंदेल, अनन्त त्रिवेदी, मनोज शुक्ला, प्रदीप चौहान, इलयास मंसूरी, अखिलेश रजक, राघवेंद्र यादव, सत्यपाल, रामराजा जादौन, विजय तिवारी, राजेंद्र सेंगर, रूपेंद्र कुशवाह, पंकज सिंह, शिवप्रकाश सिंह, राजेश यादव, अमित मिश्रा, सुनील कुमार, इंद्र कुमार, संत कुमार, अजय गुप्ता, गौरव मिश्रा, पुनीता पालीवाल, स्वाती अवस्थी, दिव्या शाक्य, विवेक पाल आदि मौजूद रहे।






