मुसाफिरखाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को दबोचा - प्रधान व सचिव की जोड़ी ने नवदिया ओरीलाल ग्राम पंचायत में विकास कार्य की गंगा बहाई - दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियानमुसाफिरखाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को दबोचा - प्रधान व सचिव की जोड़ी ने नवदिया ओरीलाल ग्राम पंचायत में विकास कार्य की गंगा बहाई - दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आजमगढ़ नए कार्यालय का किया उद्घाटन

अखिलेश यादव ने नए कार्यालय का नाम पीडीए रखाब्यूरो चीफ बजरंगी विश्वकर्माआजमगढ़ के कंधरापुर सेहदा में स्थित नए कार्यालय का उद्घाटन करने आए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, July 3, 2025

अखिलेश यादव ने नए कार्यालय का नाम पीडीए रखा
ब्यूरो चीफ बजरंगी विश्वकर्मा
आजमगढ़ के कंधरापुर सेहदा में स्थित नए कार्यालय का उद्घाटन करने आए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा सरकार पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि स्कूलों को बंद किया जा रहा, जबकि शराब की दुकानें धड़ल्ले से चल रही हैं। आजमगढ़ नगर से सटे अनवरगंज में अपने नए आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनती है तो हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, युवाओं को आईपैड मिलेगा और महिलाओं को 3000 रुपये मासिक समाजवादी पेंशन दी जाएगी। उन्होंने केंद्र की अग्निवीर योजना को समाप्त करने और सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने की बात कही ।अखिलेश यादव ने शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की दुर्दशा को लेकर भाजपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा उन बूथों को चिन्हित कर बंद करा रही है, जहां उसे हार मिली थी।

हजारों विद्यालय बंद किए जा रहे हैं, जबकि शराब की दुकानें धड़ल्ले से खोली जा रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांवों में बनाई गई पानी की टंकियां भ्रष्टाचार का भार नहीं सह पा रही हैं। हर महीने किसी न किसी जिले में टंकी फटने की घटनाएं सामने आ रही है । बेलांव हत्याकांड में थोड़ी देर में आ सकता है फैसला, पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत चार हैं आरोपी उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे की तुलना करते हुए अपने शासन में बनी छह लेन की सड़कों को बेहतर बताया। साथ ही भाजपा पर आरक्षण और धर्मनिरपेक्षता के मुद्दे पर दोगली नीति अपनाने का आरोप भी लगाया। कार्यक्रम में उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 में सत्ता में लौटने पर गाजीपुर में मंडी का निर्माण करेंगे और गाजियाबाद से सोनभद्र तक सभी सीटें पीडीए को दिलाने का लक्ष्य है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले