सहारनपुर । सहारनपुर की सरजमी हमेशा ही कलाकारी से उर्वरा भूमि है । जो एक के बाद एक लगातार अपने कलाकारों के प्रदर्शन को आगे लाती रहती है । सोनी टीवी पर सुपर स्टार अक्षय कुमार द्वारा प्रसारित प्रसिद्ध गेम शो “” व्हील ऑफ फॉरच्यून”” से एक बार पुनः सहारनपुर की कलाकारी सिद्ध हुई है । प्रसिद्ध रंगकर्मी युगल संदीप शर्मा एवं सीमा शर्मा की सुपुत्री नृत्य साधिका फाल्गुनी भारद्वाज ने प्रथमतह हजारों प्रतिस्पर्धियों में से फाइनल 150 प्रतिभागियों में जगह बनाई । फिर अपने एपिसोड में सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी बुद्धि ज्ञान एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अक्षय कुमार द्वारा खिलाए गए खेल विभिन्न राउंड में हर तरह के प्रश्नों को सुलझाते हुए बड़े इनाम जीता ।
इस खेल में ज्ञान के साथ भाग्य का भी पूरा हाथ होता है । यदि भाग्य का पुरा साथ मिलता तो फाल्गुनी और भी ज्यादा स्तर को प्राप्त कर सकती थी । फाल्गुनी ने बताया कि अक्षय कुमार खेल खिलते हुए बहुत है सपोर्टिव माहौल बनाते हैं ताकि खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा जीत कर जाए । वो बहुत प्रसन्न है कि एक बार फिर उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर सहारनपुर का प्रतिनिधित्व किया। इस खेल में उनके साथ गई उनकी माता सीमा शर्मा और भाभी इति शर्मा ने कहां की वो गौरवान्वित है कि उनकी फाल्गुनी ने पुनः उनके सिर हो गर्व से ऊंचा किया है ।पिता संदीप शर्मा ने कहा कि फाल्गुनी की शिक्षा और पारिवारिक संस्कार उसकी मजबूती का कारण है ।

परिवार के सदस्य मनोज भारद्वाज संजय भारद्वाज मंजुला शर्मा प्रियदर्श शर्मा आदि सब बेहद प्रसन्न है । प्रसिद्ध समाजसेवी विश्वजीत सिंह पुंडीर ने कहा कि अभी तो फाल्गुनी कई मंजिले पाएंगी ये तो मात्र शुरुआत है । नगर विधायक राजीव गुंबर ने फाल्गुनी को उसके उत्कृष्ठ प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि हमारी छोरिया छोरों से कम न है । महापौर डॉ अजय सिंह ने कहा फाल्गुनी एक बेहद समझदार और ज्ञानवान बालिका है उसका भविष्य बेहद उज्जवल है । साथ ही पूर्व सांसद राघव लखन पाल , पूर्व मंत्री संजय गर्ग, कुलदीप धमीजा , रवींद्र मिगलानी , रिटेन भट्टाचार्य, राम गुप्ता, करुणा प्रकाश , बृजेंद्र त्रिपाठी, ब्रिज आत्रेय, विक्रांत पुंडीर , प्रत्यूष जैन , सचिन जैन, शरद भार्गव, तमन्ना खनिजों, डॉ शालिनी वर्मा काशिफ सिद्दकी योगेश शर्मा अंकुश जोशी मुरसलीन नूर आदि ने भी बधाई दी । कार्यकर्म का प्रसारण 5 मार्च दिन बृहस्पतिवार रात 9 बजे सोनी टीवी पर होगा ।




