सुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिशसुभाष चौक पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, व्यापारियों और फल विक्रेताओं से संवाद कर जानी समस्याएं - मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री मजदूर संघ ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस - बीमार नाबालिग से दरिंदगी करने वाले दरिंदे को उम्रभर की कैद, तत्कालीन टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर की सशक्त विवेचना से मिला इंसाफ - छत्तीसगढ़ के कोरबा से नई दिल्ली तक गूंजी जंगल बचाने की पुकार 21 दिनों की पदयात्रा बनी पर्यावरण संरक्षण की राष्ट्रीय आवाज - Abhijit Dipke का दावा: BJP के गुंडे कर रहे पत्थरबाजी, CJP को बदनाम करने की साजिश

सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

जिला स्तरीय जूनियर वालीवाल बालक प्रतियोगिता में सहारनपुर नगर की टीम विजेता एवं देवबन्द की टीम उप विजेता रही

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, February 17, 2026

Players showed their strength in the MP sports competition

सहारनपुर। क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच विधान सभाओं-सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, बेहट, देवबन्द एवं रामपुर मनिहारन के खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सांसद खेल स्पर्धा में एथलेटिक्स, वालीवाल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिन्टन (बालक/बालिका/महिला/पुरूष) एवं फुटबाल (बालक/पुरूष) सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्गाे की प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लक्ष्मीकान्त वाजपेयी (राज्य सभा सांसद,मेरठ) द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर सांस्कृतिक गीत/वंदना कार्यक्रम यू0पी0एस0मनोहरपुर बलियाखेडी द्वारा किया गया। आपरेशन सिंदूर कार्यक्रम उच्च प्राथमिक विद्यालय सहारनपुर द्वारा किया गया। जय हो विंग डांस कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय नगलाखारी बलियाखेडी द्वारा एवं योगा कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय कोलंकी राघड पुवांरका द्वारा किया गया।
सांसद खेल स्पर्धा में पहले दिन आयोजित हुए कुश्ती प्रतियोगिता मे सब जूनियर बालक वर्ग के 45 किग्रा0 भार वर्ग में अब्दुल रहीम प्रथम, वंश यादव द्वितीय, गौरव तौमर व अभिजीत तृतीय, जूनियर बालिका वर्ग में 53 किग्रा0 भार वर्ग में लक्की प्रथम, रितिका द्वितीय, मन्नत व यशशवी नागर ने तृतीय प्राप्त किया।

जिला स्तरीय सब जूनियर फुटबाल बालक प्रतियोगिता में सहारनपुर नगर की टीम विजेता एवं सहारनपुर देहात की टीम उप विजेता रही। जिला स्तरीय जूनियर फुटबाल बालक प्रतियोगिता में सहारनपुर नगर की टीम विजेता एवं बेहट की टीम उप विजेता रही। जिला स्तरीय सीनियर फुटबाल पुरूष प्रतियोगिता में सहारनपुर नगर की टीम विजेता एवं सहारनपुर देहात की टीम उप विजेता रही। जिला स्तरीय सब जूनियर वालीवाल बालक प्रतियोगिता में सहारनपुर देहात की टीम विजेता एवं बेहट की टीम उप विजेता रही।

जिला स्तरीय जूनियर वालीवाल बालक प्रतियोगिता में सहारनपुर नगर की टीम विजेता एवं देवबन्द की टीम उप विजेता रही। जिला स्तरीय सीनियर वालीवाल पुरूष प्रतियोगिता में रामपुर मनिहारन की टीम विजेता एवं देवबन्द की टीम उप विजेता रही। इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह (महापौर), सुमित राजेश महाजन मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर (सांसद खेल स्पर्धा के नोडल अधिकारी), जितेन्द्र यादव (क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी मेरठ/सहारनपुर), कोमल (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, महिपाल माजरा (पूर्व विधायक – गंगोह, संदीप गुप्ता (खेल अधिकारी – मां शाकुम्भरी यूनिवर्सिटी विश्वविद्यालय), अश्वनी कुमार त्यागी (उप क्रीडाधिकारी शामली), प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक, ईश्वर पाल सिंह मुखिया, शीतल विश्नोई (महानगर अध्यक्ष भाजपा), विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंत मे राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल सहारनुपर ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले