सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियानसोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियान

मस्जिद की जमीन पर अतिक्रमण को लेकर थाना दिवस में हंगामा, सीओ ने बिठाई जांच

सोनभद्र: 13 बिस्वा जमीन में से मात्र 6 सुरक्षित होने का दावा, राजस्व टीम करेगी पैमाइश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Sunday, February 15, 2026

राबर्ट्सगंज, सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। थाना दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत तकिया के दर्जनों ग्रामीणों ने सीओ रणधीर मिश्रा को प्रार्थना पत्र सौंपकर मस्जिद की भूमि पर अवैध अतिक्रमण का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का दावा है कि राजस्व अभिलेखों में मस्जिद के नाम 13 बिस्वा जमीन दर्ज है, लेकिन मौके पर केवल 6 बिस्वा ही शेष बची है।

विवाद की मुख्य वजह:

  • अवैध निर्माण: ग्रामीणों का आरोप है कि शेष भूमि पर शौचालय, समरसेबल और बिना नक्शे के पक्की सड़क व नाली का निर्माण कर दिया गया है।
  • निजी स्वार्थ: आरोप लगाया गया कि मस्जिद परिसर से निकाली गई सड़क किसी सार्वजनिक मार्ग का हिस्सा नहीं, बल्कि कुछ व्यक्तियों के निजी लाभ के लिए बनाई गई है।

प्रशासनिक कार्रवाई:

मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ रणधीर मिश्रा ने राजस्व विभाग की टीम गठित कर स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में पुनः पैमाइश (नापी) कराकर आपसी सहमति से समाधान निकालने की बात कही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासनिक स्तर पर निस्तारण नहीं हुआ, तो वे वक्फ अधिनियम और राजस्व संहिता के तहत न्यायालय की शरण लेंगे।

​इस दौरान हबीब बेग, मुनौव्वर आलम, प्रधान प्रतिनिधि असगर रजा और मौलाना मोहम्मद शाहिद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले