दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने आज बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय संगठन सृजन कार्यक्रमों की शुरुआत कल दिनांक 2 जुलाई 2025 (बुधवार) से होगी। ये सभी कार्यक्रम अभियान के जिला संयोजकगण श्री प्रदीप कंसल जी (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष) एवं जनाब अब्दुल्ला आरिफ जी (निवर्तमान प्रदेश सचिव) की गरिमामई उपस्थिति में होंगे । कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित ब्लॉक अध्यक्षों को दी गई है ।
जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा ने कहा कि इन कार्यक्रमों के आयोजन से ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस के एक मजबूत संगठन का सृजन होगा और उन ब्लाक कमेटियों के सहयोग से संगठन सृजन के इस अभियान को ग्राम व पंचायत क्षेत्रों में मजबूती से बढ़ाया जाएगा । उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने संगठन सृजन का जो समयबद्ध कार्यक्रम निर्धारित किया है, उसके अनुसार अभियान को आगे बढ़ाते हुए हम अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में तेजी से बढ़ रहे है ।
कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने बताया कि ब्लॉक स्तर के कार्यक्रमों की शुरुआत कल दिनांक 2 जुलाई 2025 से होगी । उन्होंने बताया कि कल 2 जुलाई को रामपुर मनिहारान ब्लॉक में प्रातः 11:00 बजे, ननौता ब्लॉक में अपराह्न 2:00 बजे और नकुड ब्लॉक का शाम 5:00 बजे ब्लॉक स्तरीय संगठन सृजन कार्यक्रम होंगे ।







