गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी - बूढ़ी डांगी नदी में अतिक्रमण-जलकुंभी से बाढ़ का खतरा,

सोनभद्र: जिला सतर्कता समिति की बैठक में जिलाधिकारी सख्त, एससी-एसटी लाभार्थियों को समय पर भुगतान के निर्देश

लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही; जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने लंबित मामलों की त्वरित कार्यवाही पर दिया जोर

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Saturday, February 7, 2026

सोनभद्र,अमान खान ब्यूरो चीफ। शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से पहुँचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सतर्कता समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) से संबंधित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।

सहायता राशि के भुगतान में न हो अनावश्यक विलंब

​जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान विशेष रूप से जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों से जुड़े पात्र लाभार्थियों को देय आर्थिक सहायता राशि का भुगतान निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि:

  • ​किसी भी फाइल को बेवजह लंबित न रखा जाए।
  • ​भुगतान की प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए।
  • ​प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर गिरेगी गाज

​जिलाधिकारी ने कड़े लहजे में चेतावनी दी कि पात्रों को लाभ पहुँचाने में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीलाहवाली पाई गई, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय और आर्थिक संबल देना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी

​इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

  • श्री वागीश कुमार शुक्ला (अपर जिलाधिकारी वि./रा.)
  • श्री ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया (जिला समाज कल्याण अधिकारी)
  • श्री सुधांशु शेखर शर्मा (अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी)
  • श्री विनय कुमार सिंह (अपर जिला सूचना अधिकारी)

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले