दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

जेसीबी ने किए नालों पर बने दो दर्जन पक्के थले ध्वस्त

निगम ने खत्ताखेड़ी में जलभराव समस्या के निदान हेतु चलाया नाला सफाई अभियान

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, February 6, 2026

The corporation launched a drain cleaning campaign to solve the waterlogging problem in Khattakhedi.

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम ने खत्ताखेड़ी में नाला सफाई अभियान में बाधक बन रहे करीब दो दर्जन पक्के थलों को जेसीबी और पोकलेन की मदद से ध्वस्त कर दिया। उधर अम्बाला रोड पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर आयी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सड़क पर फैला कर रखे गए सामान को हटवाते हुए दुकानदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। .

खत्ताखेड़ी में फैजल टाऊन मस्जिद के पास पिछले काफी दिनों से जलभराव की समस्या बताते हुए क्षेत्र के लोग उसके समाधान की मांग कर रहे थे। इस समस्या के निवारण के लिए नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नाला सफाई अभियान चलाया गया। लेकिन नालों पर बने पक्के थले नाला सफाई अभियान में बाधक बन रहे थे। इस पर आज नगर निगम का अतिक्रमण रोधी दस्ता जेसीबी व पोकलेन लेकर वहां पहुंचा और नालों पर बने दो दर्जन से ज्यादा थलों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। तोडे गए थलों का मलवा भी साथ ही हटवा दिया गया।

उधर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी एक शिकायत पर नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई की गयी। नगर निगम के अतिक्रमण रोधी दस्ते ने अम्बाला रोड स्थित गुरुनानक देव मार्किट में गली में फैला कर रखे गए टायरों को हटवाते हुए दुकानदार पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग, सम्पत्ति सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना, एसएफआई नीरज के अलावा प्रवर्तन दल की टीम शामिल रही।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले