रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

कथा की बयार बाद अब सर्कस करेंगा गुलजार

मवई बाय पास कथा ग्राम में सर्कस का श्री गणेश

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, February 5, 2026

After Katha Ki Baayam, Gulzar will now do Circus

राजकुमार पाठक

बांदा/ चौकिए नही..! जी हां जहां मवई बाय पास स्थित कथा मैदान में बीते माह 5 दिन तक हनुमंत कथा की बयार बहती रही वही उसी मैदान के हिस्से में गुरुवार की शाम से एक सर्कस का श्री गणेश हो गया। जनवरी की कथा और फरवरी माह में शुरू ” सर्कस ” की मिलती जुलती एक कथा की तस्वीर यह है, कि हनुमंत कथा के आयोजन में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बतौर संरक्षक प्रकाश में आए थे, उस दौरान कथा आयोजक बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह जो भाजपा नेता के रूप के प्रकाशित हुए प्रमुख आयोजक थे और एक प्रेस वार्ता भी उस दौरान हुई थी और आज जब एक सर्कस के शुभारंभ की बारी आई तो उक्त दोनों की गरिमामयी उपस्थिति में सर्कस के शुभारंभ की जानकारी देने के साथ आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रबंधक सर्कस रजा खां ने बताया कि शहर में 20 साल बाद यह सर्कस लग रहा है और प्रेस को जो पर्चा दिया उसमे चीफ गेस्ट रामकेश निषाद मिनिस्टर ऑफ जलसक्ति डिपार्टमेंट और ऑनर्ड गेस्ट प्रवीण सिंह को प्रकाश में लाया गया है।

प्रबंधक सर्कस के मुताबिक पहली बार विदेशी कलाकारों के साथ देश के कोने कोने से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, उनका दावा है कि छोटे छोटे बौने जोकर बच्चो का हंसा हंसा कर मनोरंजन करेंगे और हैरतंगेज कारनामे देखने को मिलेंगे। जिसको देखकर दर्शक दांतो तले उंगलियां दबा लेंगे। प्रबंधक के मुताबिक सर्कस में अफ्रीकन कलाकार हवाई झूला, जिम्नास्टिक, साइकिल, ग्लोब में मोटर साइकिल चलाने के साथ और भी कई खेल आकर्षण के केंद्र होंगे। रोजाना 3 शो होंगे, 1 बजे पहला, 4 बजे दुसरा, 7 बजे तीसरा शो शुरू करने के साथ बदलते हुए आइटमो के साथ खेल पेश करने की बात बताई गई है। जानकारी यह भी दी गई सर्कस के मालिक विपिन जिंदल लगभग 55 साल से सर्कस के माध्यम से आम जन का मनोरंजन लगातार कर रहे है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले