ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर, जेल और अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

​श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने महिला बंदियों और मरीजों से किया सीधा संवाद, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Thursday, February 5, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा ने बुधवार को जनपद के विभिन्न संस्थानों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर, जिला कारागार के महिला बंदी गृह और जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुँचकर वहां दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की।

वन स्टॉप सेंटर: संवेदनशीलता से हो पीड़ितों की मदद

सबसे पहले वन स्टॉप सेंटर पहुँचीं सदस्य ने पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली कानूनी सहायता, परामर्श और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह केंद्र महिलाओं के लिए भरोसे का प्रतीक है, इसलिए यहाँ मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जाएं।

जिला जेल: महिला बंदियों की सुनीं समस्याएं

जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान श्रीमती विश्वकर्मा सीधे महिला बैरक में पहुँचीं। उन्होंने महिला बंदियों से उनके आवास, भोजन, स्वास्थ्य और सुरक्षा के संबंध में संवाद किया। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को नियमानुसार सभी मूलभूत सुविधाएं और पौष्टिक भोजन समय पर उपलब्ध कराया जाए।

अस्पताल: बेहतर उपचार और सफाई पर जोर

जिला संयुक्त चिकित्सालय के निरीक्षण में उन्होंने पंजीकरण व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता और उपचार प्रक्रिया को देखा। महिला मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर इलाज मिले और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

​निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती यादव सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले