ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

फरियादियों की बात, एसपी के साथ: जनता दर्शन में शिकायतों का होगा ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को दी नसीहत- पीड़ितों को न दौड़ाएं, संवेदनशीलता के साथ करें निस्तारण

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, February 4, 2026

सोनभद्र (अमान खान ब्यूरो चीफ)। जनपद में पुलिस और जनता के बीच के संवाद को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस कार्यालय में ‘जनता दर्शन’ का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दूर-दराज के क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को न केवल धैर्यपूर्वक सुना, बल्कि संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश भी दिए।

संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर जोर

जनता दर्शन के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट, धोखाधड़ी और गुमशुदगी जैसे गंभीर मामले सामने आए। एसपी ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र का अवलोकन करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी फरियादी को न्याय के लिए अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें और जो मामले त्वरित कार्यवाही के योग्य हैं, उनमें तत्काल एक्शन लिया जाए।

पुलिस-जन संवाद होगा सशक्त

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता दर्शन का मुख्य उद्देश्य आम आदमी की आवाज को सीधे सुनना और पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निस्तारण ऐसा होना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट हो और उसे लगे कि कानून के दायरे में उसकी मदद की गई है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले