दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब द्वारा सम्मान समारोह आयोजित

समाज को दिशा देने के लिए संकल्पित लक्ष्य निर्धारित कर पत्रकारिता होनी चाहिए:-योग गुरु भारत भूषण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, February 1, 2026

District Press Club organised felicitation ceremony

सहारनपुर। योग गुरु पदम श्री भारत भूषण ने कहा कि समाज को दिशा देने के लिए संकल्पित लक्ष्य निर्धारित कर पत्रकारिता होनी चाहिए, ताकि पत्रकार राष्ट्र के एक सजग प्रहरी होने की भूमिका का दायित्व निभा सके। इस अवसर पर समाज की विभिन्न विभूतियां को सम्मानित किया गया और सूफियाना अंदाज में डॉक्टर अमन सूफी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रोताओं को अपने आवाज के जादू में बांधे रखा।

जीपीओ रोड स्थित एक होटल की सभागार में डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब द्वारा विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली विभूतियां को सम्मानित करने के लिए आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि योग गुरु पदम श्री भारत भूषण, मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की उपकुलपति विमला वाई, डीआईजी /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, एनआरआई अजय गुप्ता ,डीपीसी के चेयरमैन जावेद साबरी, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पदम श्री भारत भूषण ने कहा कि राष्ट्र विकास की गुत्थी गहराती जा रही है और पत्रकारों का काम मीन मिक निकलना नहीं होता बल्कि उसे काम को सपृन करना होता है इसीलिए पत्रकारिता को समाज का चौथा स्तंभ कहा गया है। उन्होंने महाभारत काल का स्मरण करते हुए कहा कि उसे युग में सोशल मीडिया नहीं थी लेकिन उसके बावजूद भी संजय ने अपनी दिव्य दृष्टि से महाभारत युद्ध का आंखों देखा हाल बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के पश्चात गणेश शंकर विद्यार्थी जैसी पत्रकारिता करनी होगी जो राष्ट्र की उन्नति और विकास में अपनी सहभागिता निभा सके।

सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की उपकुलपति विमला बाई, विकास के क्षेत्र में मेयर डॉक्टर अजय सिंह, कानून व्यवस्था के क्षेत्र में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी , खेल के क्षेत्र में रिया वर्मा एवं अनीशा, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ प्रवीण शर्मा, कैटरिंग के क्षेत्र में नौशाद खान, वुड कार्विंग के क्षेत्र में औसाफ गुड्डू को मुख्य अतिथि पदम श्री भारत भूषण,डीपीसी के चेयरमैन जावेद साबरी,एनआरआई अजय गुप्ता,जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान, विधायक देवेन्द निम, आशू मलिक ,पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान, मनोज सिंघल, डीपीसी के संयोजक अबूबकर शिब्ली,कुमार योगेश, डॉक्टर शाहिद जुबेरी ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह, प्रशस्तिपत्र एंव शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम मैं गीत संगीत की महफिल सजाते हुए बठिंडा जीकेयू विश्वविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर अमन सूफी ने अपने सूफियाना अंदाज में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देते हुए श्रोताओं को अपने आवाज के जादू में ऐसा बांधा की देर रात तक प्रस्तुतियों पर झूमते रहे और दाद देकर उनकी हौसला अफजाई की।

इस अवसर पर विधायक आशु मलिक, नगर विधायक राजीव गुम्बर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, नकुड विधायक मुकेश चौधरी, बेहट विधायक उमर अली खान, जलालाबाद विधायक अशरफ अली, पूर्व सांसद हाजी फजलुर रहमान, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, पार्षद हाजी फजलुर रहमान, अहमद मलिक, दिग्विजय चौहान, मनोज प्रजापति, फहद सलीम, नदीम अहमद, नूर आलम, फराज अंसारी, इंडियन हर्ब्स के निदेशक सुधाकर अग्रवाल,आईआईए पूर्व अध्यक्ष अनूप खन्ना, भाजपा नेता के एल अरोड़ा, डॉक्टर कलीम अहमद, डाक्टर पीडी गर्ग, डॉक्टर राजीव त्यागी, डॉक्टर करण सिंह, डॉ जयपाल चंद, ठाकुर तेजवीर सिंह, सहारनपुर क्लब के सचिव हेमंत जोशी, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, सत्येंद्र पाल सिंह बिट्टू, पंजाबी समाज के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अरोड़ा, पाली कालड़ा, रवि सैनी , परमिंदर सिंह अकरम सैफी, साहिल खान,नकुड तस्लीम रहमान,वसीम कुरेशी, गुलाम रब्बानी, डीपीसी के कुमार योगेश, डॉक्टर शाहिद जुबेरी ,दीपक अरोड़ा, मनोज मिड्ढा,सुरेश कुमार ,अर्पित मिड्ढा, जकरिया खान, जोगेंद्र कल्याण, जैद खान, राव शमीम, सोनू राणा फहीम उस्मानी ,नौशाद उस्मानी, मुशर्रफ उस्मानी, मोइनुद्दीन सिद्दीकी,आबाद अली शेख ,सुनील चौधरी, मनसब अली परवेज, अरविंद टेबक, सुरेंद्र अरोड़ा,अर्शी शमीम, एहसान परवेज, मयंक चौधरी,नौशाद खान, रेहान खान,सलाउद्दीन, मोहम्मद खालिद, फुरकान मलिक,इमरान मलिक, डॉक्टर दिलशाद मलिक, अधिवक्ता शाहनवाज खान, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश शर्मा ने किया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले