रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

ट्रेनरों ने शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा पर जोर

बीआरसी पर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का चल रहा प्रशिक्षण, 198 शिक्षकों को 50-50 के बैच में दिया जाना है प्रशिक्षण

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, January 30, 2026

Trainers trained teachers, emphasis on education of disabled children

पूरनपुर। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता मजबूत करने और सरकारी की योजानओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से बीआरसी पर चयनिक स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें ट्रेनरों द्वारा शिक्षकों कई जानकारियां दी जा रही हैं। शुक्रवार को भी शिक्षकों को भी दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने-लिखाने सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

सामेकित शिक्षा के अंतर्गत 16 जनवरी से बीआरसी पर बीईओ विजय वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण चल रहा है। परिषदीय स्कूलों में कार्यरत 198 शिक्षक व सहायक शिक्षकों को 50-50 के बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 29 जनवरी से तीसरा बैच शुरू कर दिया गया है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर राजेंद्र कुमार, रामगोपाल और विजय कुमार द्वारा दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के तौर तरीकों आदि की जानकारी विस्तार से दी जा रही है।

मास्टर ट्रेनर राजेंद्र कुमार ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और उनको सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बैच का प्रशिक्षण पांच दिवसीय होता है। तीसरा बैच शुरू कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले