रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

मजदूर के बेटे ने लेखा परीक्षक बनकर नाम किया रोशन ।

गांव महंद खास के मुकेश ने मेहनत के दम पर पूरा किया सपना

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Wednesday, January 28, 2026

रामगोपाल कुशवाहा

पूरनपुर।
गांव के एक मजदूर के बेटे ने दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत, संघर्ष एवं धैर्य के दम पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण होकर पंचायती राज एवं सहकारी समितियां विभाग में टॉप 10 रैंक के साथ लेखा परीक्षक (ऑडीटर) के पद पर चयनित होकर गांव का गौरव बढ़ाया है।


पूरनपुर के गांव महंद खास (महादिया) के श्याम बिहारी राठौर के पुत्र मुकेश राठौर ने निरंतर लंबे समय तक मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त किया है। उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई नगर के एपी इंटर कॉलेज से पूरी की। इसके चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) की प्रवेश परीक्षा सीपीटी महज एक साल के अंदर ही उत्तीर्ण कर सीए इंटरमीडिएट में नामांकन कराया। लगातार आठ प्रयासों में असफल होने के बाबजूद उन्होंने हार नहीं मानी।

इसी बीच इनकी माता शांति देवी का स्वास्थ्य बिगड़ गया। एसे में परिवार की आर्थिक स्थिति और कमजोर होती चली गई। मुकेश की पढ़ाई में इनके चाचा गजराज राठौर ने सहयोग किया। मुकेश ने बताया कि उनकी माता शांति देवी का भी सपना था कि वह सरकारी आफीसर बने।

हालांकि मुकेश की माता का स्वर्गवास 24 जनवरी 2020 में हो गया था। संयोग देखिए कि छह साल बाद मुकेश 24 जनवरी 2026 को लेखा परीक्षक के पद पर चयनित हुए। इससे परिवार और रिश्तेदारों में खुशी का माहौल है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले