19 दिन बाद लौटा बेटा, पिता की आंखें दरवाज़े पर ही ठहर गई थीं - खुटार रौतापुर पेट्रोल पंप के पास भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत - PM मोदी की रैली में अव्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, ‘BJP नारी को नारा बनाना...’ - बीआरसी क्षेत्र के अधिकांश परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी हावी - सोनी पल पर शुरू हो रही साहस और भक्ति की एक दिव्य कहानी - 'संकट मोचन हनुमान'19 दिन बाद लौटा बेटा, पिता की आंखें दरवाज़े पर ही ठहर गई थीं - खुटार रौतापुर पेट्रोल पंप के पास भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत - PM मोदी की रैली में अव्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, ‘BJP नारी को नारा बनाना...’ - बीआरसी क्षेत्र के अधिकांश परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी हावी - सोनी पल पर शुरू हो रही साहस और भक्ति की एक दिव्य कहानी - 'संकट मोचन हनुमान'

नरेन्द्र मोदी ने पुत्रियों के महत्व और शक्ति को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषितम साझा किया

भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बना रही हैं और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, January 22, 2026

Narendra Modi shares Sanskrit Subhashitam highlighting the importance and power of daughters

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस देश में पुत्रियों को लक्ष्मी के समान पूजा जाता है, वहां आज से 11 वर्ष पहले इसी दिन ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान आरंभ किया गया था। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गर्व की बात है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बना रही हैं और राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

प्रधानमंत्री ने पुत्रियों के महत्व पर आधारित शाश्वत भारतीय मूल्यों को प्रतिबिंबित करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया-

“दशपुत्रसमा कन्या दशपुत्रान् प्रवर्धयन्। यत् फलम् लभते मर्त्यस्तल्लभ्यं कन्ययैकया॥”

सुभाषितम् का अर्थ है कि एक पुत्री दस पुत्रों के समान है, और दस पुत्रों से प्राप्त पुण्य या सद्गुण एक पुत्री से भी प्राप्त किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट पर लिखा;
“कन्या को लक्ष्मी मानने वाले हमारे देश में 11 साल पहले आज ही के दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हुई थी। यह बड़े गर्व की बात है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में नित-नए रिकॉर्ड बना रही हैं।

दशपुत्रसमा कन्या दशपुत्रान् प्रवर्धयन्।
यत् फलम् लभते मर्त्यस्तल्लभ्यं कन्ययैकया॥”

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले