रेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्तरेलवे बोर्ड प्रधान कार्यकारी निदेशक ने एमसीएफ एवं फोर्ज्ड व्हील प्लांट, रायबरेली का किया निरीक्षण - एम्स रायबरेली में दर्द चिकित्सा ओपीडी का हुआ शुभारंभ - फल्ली बेचने वाले से मोबाइल व नगदी रुपये लूट करने के मामले में – 24 घंटे में मुलमुला पुलिस ने 3 दोस्तों को पकड़ने में सफलता हासिल की है - मोहर्रम में सुन्नी उलेमा का पैग़ाम-ए-अमन व इत्तेहाद - सोलर पम्प व मोटर का केबल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त

मौनी अमावस्या में बड़ा हदसा स्नान के दौरान एक युवक दो बच्चे डूबे,

गोताखोर की मदद से मासूमों की तलाश जारी।

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Sunday, January 18, 2026

रामगोपाल कुशवाहा ब्यूरो

पूरनपुर। मौनी अमावस्या के अवसर पर धनाराघाट शारदा नदी में स्नान कर रहे दो मासूम गहरे पानी में चले गए, जिससे मौके पर खलबली मच गई। गोताखोरों द्वारा नदी में डूबे दोनों बच्चों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान एक अन्य व्यक्ति भी नदी में डूब गया। एक बच्चे और एक व्यक्ति का शव नदी से बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। रविवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर शारदा नदी के धनारा घाट पर मेला लगा था।

जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। गांव चंदिया हजारा निवासी सुमित पुत्र सुशांत और सौरभ पुत्र निताई भी अपने परिजनों के साथ मेले में गए थे। इस दौरान दोनों शारदा नदी में स्नान करने लगे। पानी का तेज बहाव होने के कारण दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

तत्काल गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई गई। बच्चों की तलाश के दौरान एक व्यक्ति भी नदी में डूब गया। चंदिया हजारा के प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक बच्चे और एक व्यक्ति का शव नदी से बाहर निकाला। दूसरे बच्चे की तलाश अभी जारी है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले