दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर । प्रत्येक वर्ष 29 जून को मनाई जाने वाली दानवीर भामाशाह जयंती के दिन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पिछले वर्ष से व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाये जाने की श्रृंखला का उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई के पदाधिकारियों द्वारा व्यापक स्वागत किया गया।
स्थानीय रेलवे रोड पर आयोजित एक संक्षिप्त बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश से भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर गत दिवस पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर तथा लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित कर राज्य कर विभाग के लिए जनपदों में सबसे अधिक धन संग्रह करने वाले व्यापारियों तथा लम्बे समय से व्यापारिक व सामाजिक कार्यों से जुड़े प्रमुख व्यापारियों को सम्मानित किया गया है। इसको लेकर प्रदेश के सभी व्यापारी प्रफुल्लित हैं। इसी कड़ी में गत दिवस देर सांय जिला प्रशासन, उ.प्र. शासन के संस्कृति विभाग व राज्य कर द्वारा स्थानीय कलेक्टेªट के नवीन सभागार में प्रमुख व्यापारियों को सम्मानित किया गया जिसके अंतर्गत जिला व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन, जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला
कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिडढा व उपाध्यक्ष अशोक मलिक को व्यापार व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व प्र्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डा.अजय सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष शीतल विश्नोई, अपर जिलाधिकारी प्रशा. संतोष कुमार सिंह, राज्यकर विभाग के एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 धीरेन्द्र प्रताप सिंह, ग्रेड-2 विजयानंद पाण्डेय व विभाग के उच्चाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता व बडी संख्या में व्यापार व उद्योग जगत से जुड़े व्यापारी व उद्यमी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री टण्डन ने राज्य सरकार, राज्यकर विभाग व जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से विभाग व व्यापारियों के बीच में संवाद के साथ-साथ सकारात्मक विचारों का भी आदान-प्रदान होता है और राज्य सरकार द्वारा व्यापारियांे को सम्मानित किया जाना पूरे व्यापार व उद्योग जगत के लिए हर्ष का विषय है। इस अवसर प्रांतीय संगठन मंत्री पवन कुमार गोयल, मेजर एस.के.सूरी, रमेश डावर, राजीव अग्रवाल, मुरली खन्ना, भोपाल सिंह सैनी, संजीव सचदेवा, संजय महेश्वरी, अभिषेक भाटिया आदि व्यापारी प्रतिनिधियों ने जिला व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों को सम्मानित किये जाने पर शुभकामनाएं दी।







