जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहलजिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों एवं विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण - भाजपा हर घर तिरंगा" अभियान एवं DLP अभियान के तहत बरहा मंडल कार्यशाला हुई सम्पन्न। - विकसित भारत - जी राम जी अधिनियम, 2025 के लागू होने के पर गांधी सभागार में हुआ आयोजन। - उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलने पर रेणुका गोस्वामी को दी बधाई - लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल

कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़: स्वतंत्र देव

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आगमन पर भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, January 17, 2026

Workers are the real backbone of the party: Swatantra Dev

राजकुमार पाठक
बांदा/
नरैनी / उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नरैनी आगमन पर भाजपाइयों ने उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। बांदा रोड स्थित चेयरमैन प्रतिनिधि हरीशचंद्र सोनकर के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी चुनौतियों के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

समारोह की शुरुआत में चेयरमैन प्रतिनिधि हरीशचंद्र सोनकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जल शक्ति मंत्री को माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया और वरिष्ठ पदाधिकारियों से संगठन के कार्यों का फीडबैक लिया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर है। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ हैं। आपकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आज समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

” उन्होंने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का मंत्र दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत चेयरमैन मूलचंद्र सोनकर, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. देवेंद्र सिंह भदौरिया, कमलाकांत द्विवेदी, देवीदयाल साहू, पीयूष गर्ग, रवि मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले