राम मंदिर निर्माण में बड़ा ‘चंदा घोटाला’: संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप, ₹9 करोड़ की जमीन ₹55 करोड़ में खरीदने का दावा - गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारीराम मंदिर निर्माण में बड़ा ‘चंदा घोटाला’: संजय सिंह ने लगाए गंभीर आरोप, ₹9 करोड़ की जमीन ₹55 करोड़ में खरीदने का दावा - गुडम्बा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद - राम मंदिर चंदा चोरी का आरोप: संजय सिंह ने चंपत राय के खिलाफ पुलिस में दी तहरीर, 'ट्रस्ट भंग करने' की मांग - राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने श्रमिक महासंघ के रक्तदान अभियान की सराहना की, वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जताई खुशी - ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार जारी

विद्युत पोल के बॉक्स मे हुए जबरदस्त धमाके से मची अफरा तफरी

दैनिक अयोध्या टाइम्स आरिफ खान संवाददातानकुड़।तेज बारिश के दौरान कस्बे के मोहल्ला चौधरियान स्थित बाला सुंदरी मंदिर के समीप एक जर्जर विद्युत पोल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और चिंगारियां इतनी तेज थीं कि आसपास के घरों में दहशत फैल गई। घटना के चलते

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, June 29, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स आरिफ खान संवाददाता
नकुड़।तेज बारिश के दौरान कस्बे के मोहल्ला चौधरियान स्थित बाला सुंदरी मंदिर के समीप एक जर्जर विद्युत पोल में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और चिंगारियां इतनी तेज थीं कि आसपास के घरों में दहशत फैल गई। घटना के चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि आग की इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।न ही किसी घर के विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हुए। हालांकि हादसे के बाद मोहल्ले में अफरा तफरी का ज़रूर माहौल बना। मौहल्ले वासियों ने बताया कि उक्त पोल बिल्कुल सही स्थिति में था। आग लगने की बाबत विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन लापरवाह अधिकारियों ने घण्टों कोई कर्मचारी भेजना मुनासिब नहीं समझा। नाराज लोगों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले