अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचलअनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स - एम्स रायबरेली में हुआ एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन - वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक रैली - 25 अक्टूबर को हर घर धुरंधर! फ्रीडिश पर पहली बार होगा रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म का प्रीमियर - बरखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा की दावेदारी को लेकर बढ़ी हलचल

पुआल भूसा मशीन में फंसा युवक का हाथ, मची अफरा-तफरी; गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

अचानक हुआ हादसा: काम के दौरान मशीन की चपेट में आया युवक।

EDITED BY: Ground Reporter

UPDATED: Wednesday, January 14, 2026

दुद्धी, अमान खान ब्यूरो चीफ सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के बघमंदवा गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुआल का भूसा बनाते समय कुट्टी मशीन में एक युवक का हाथ फंस गया। हादसे में 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन व ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार जाताजुआ गांव के पास बघमंदवा निवासी संदीप कुमार पुत्र मुंद्रिका प्रसाद पुआल कुट्टी करने वाली मशीन में पुआल डाल रहा था। इसी दौरान असावधानीवश उसका हाथ अचानक मशीन में फंस गया। मशीन की चपेट में आने से उसके हाथ में गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहने लगा।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मशीन बंद कर युवक को बाहर निकाला और बिना देरी किए उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चोट की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने इस तरह की मशीनों के संचालन के दौरान सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले