दैनिक अयोध्या टाइम्स ब्यूरो
रामगोपाल कुशवाहा
बंडा /शाहजहांपुर।शुक्रवार को भीषण ठंड में जरूरतमंद एवं निर्धन परिवारों को #कुशवाहा #मौर्य #बंधुत्व #क्लब की #टीम ने #कंबल वितरित किए,
ग्राम पंचायत कलेनापुर धरमाई में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए समाजसेवी राहुल कुशवाहा ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग, असहाय और निर्धन लोग कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर लोगों के चेहरों पर र खुशी साफ दिखाई दी।
राहुल कुशवाहा ने कहा कि शीतलहर के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और गरीब परिवारों को होती है। ऐसे में उनका प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद ठंड से परेशान न रहे।
उन्होंने बताया कि भगवान की असीम कृपा बनी रहेगी, तब तक यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।
कंबल वितरण के दौरान बुजुर्गों ने ।आशीर्वाद दिया और उनके दीर्घायु की कामना की। क्षेत्रवासियों ने उनके इस सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि राहुल कुशवाहा।हमेशा जरूरतमंदों के सु:ख दुःख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं।
शेरसिंह कुशवाहा, डॉ सुरेश कुशवाहा, नरसिंह कुशवाहा, करण सिंह कुशवाहा, राम रतन कुशवाहा, रामबहादुर कुशवाहा, रघुवीर प्रसाद कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, पेंटर, भगवान सिंह कुशवाहा,ओमकर कुशवाहा , जितेन्द्र कुशवाहा, राम पाल कुशवाहा, वीर सिंह कुशवाह, अर्जुन कुशवाहा, लल्ला सिंह कुशवाहा,विजेंद्र सिंह कुशवाहा, राजपाल , उमाशंकर, डॉ रामकुमार कुशवाहा , टीटू कुशवाहा,प्रतिपाल कुशवाहा, श्याम सिंह कुशवाहा, लाल सिंह कुशवाहा, केपी कुशवाहा, सुरजीत कुशवाहा, विदुरपाल कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा, जगरूप कुशवाहा, जय सिंह कुशवाहा,शिवशरण कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, आदि सम्मानित टीम के सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया,







