ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

विधानसभा पूरनपुर के 203 बीएलओ व 20 सुपरवाइजरों को पहले दिन निर्वाचन सम्बन्धी प्रशिक्षण।

पूरनपुर/पीलीभीत। विधानसभा पूरनपुर के 203 बीएलओ व 20 सुपरवाइजरों को पहले दिन निर्वाचन सम्बन्धी प्रशिक्षण देकर सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों को प्रश्नपत्र देकर दस प्रश्नों की बहुविकल्पीय परीक्षा कराई गई।जिला निर्वाचन अधिकारी पीलीभीत के निर्देश पर पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र की भाग संख्या 01 से 99 तक के

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Saturday, June 28, 2025

पूरनपुर/पीलीभीत। विधानसभा पूरनपुर के 203 बीएलओ व 20 सुपरवाइजरों को पहले दिन निर्वाचन सम्बन्धी प्रशिक्षण देकर सभी बीएलओ व सुपरवाइजरों को प्रश्नपत्र देकर दस प्रश्नों की बहुविकल्पीय परीक्षा कराई गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी पीलीभीत के निर्देश पर पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र की भाग संख्या 01 से 99 तक के बीएलओ व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण दोपहर 12 बजे से और भाग संख्या 100 से 203 तक के बीएलओ व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण अपरान्ह 2 बजे से तहसील सभागार में शुरू हुआ। प्रशिक्षण में नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित ने मतदाता के वोट बनाने, शुद्ध करने और विलोपित करने आदि निर्वाचन सम्बन्धी विभिन्न जानकारियाँ प्रशिक्षण में बीएलओ और सुपरवाइजरों को दी। उन्होंने बताया कि गांव का बीएलओ निर्वाचन आयोग का मुख्य अंग है। जिसमें बीएलओ के पास क्षेत्र के मतदाताओं की पूरी जानकारी रहती है। प्रशिक्षण में दोनों शिफ्टों में 203 बीएलओ और 20 सुपरवाइजरों को प्रश्नपत्र देकर दस प्रश्नों की बहुविकल्पीय परीक्षा कराई गई। जिसका परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा। प्रशिक्षण में बीआरसी राजेश कुमार वर्मा, अरुन कुमार प्रजापति, दिनेश कुमार, मनोज गंगवार, सुपरवाइजर सूर्यप्रकाश गंगवार, ऋषि सक्सेना, राधाकृष्ण कुशवाहा, सर्वेश कुमार स्वर्णकार, मो. फुरकान, विपिन दीक्षित, बीएलओ कंचन देवी कुशवाहा, राजेश्वरी, दुर्गा देवी, उर्मिला देवी, पुनीत वर्मा, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भाग संख्या 204 से 387 तक के बीएलओ व सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 30 जून को समय सारिणी के अनुसार आयोजित होगा।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले