ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांग ली प्रैक्टिस डिटेल, वकालत पर उठे सवाल - UP के 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work - एक्शन नहीं लिया तो अराजकता फैलेगी, केजरीवाल समेत 5 AAP नेताओं के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी - बड़ी खबर: आरटीआई कार्यकर्ता को फंसाने के लिए 'गाय तस्करी' का झूठा आरोप, राष्ट्रपति से गुहार - आरटीआई कार्यकर्ता की अपील: 'हीना चाइल्ड क्लिनिक' की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से क्यों कतरा रहा स्वास्थ्य विभाग?ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांग ली प्रैक्टिस डिटेल, वकालत पर उठे सवाल - UP के 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work - एक्शन नहीं लिया तो अराजकता फैलेगी, केजरीवाल समेत 5 AAP नेताओं के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी - बड़ी खबर: आरटीआई कार्यकर्ता को फंसाने के लिए 'गाय तस्करी' का झूठा आरोप, राष्ट्रपति से गुहार - आरटीआई कार्यकर्ता की अपील: 'हीना चाइल्ड क्लिनिक' की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने से क्यों कतरा रहा स्वास्थ्य विभाग?

कुल्हाड़ी से 26 वार कर पति को मार डाला: घटनास्थल पर टूटा बेलन, खून से सना सिलबट्टा दे रहे थे बर्बरता की गवाही

पति-पत्नी के बीच झगड़े के दौरान पत्नी वीरांगना ने कुल्हाड़ी से पति रविशंकर पर 26 वार कर हत्या कर दी

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Friday, December 26, 2025

यूपी के कानपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में रात में हुए झगड़े में पत्नी वीरांगना ने पति रविशंकर सविता उर्फ पप्पू की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके जान ले ली। पप्पू की हत्या के बाद घर में फैला जगह-जगह खून देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। फॉरेंसिक टीम को छानबीन के दौरान खून से सना एक सिलबट्टा और टूटा हुआ बेलन मिला है। मौके से कुल्हाड़ी नहीं मिल सकी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, वारदात के वक्त चार साल का बेटा जैन घर में था।

यह है मामला
बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में बुधवार रात करीब 12 बजे शराब के नशे में पति-पत्नी में विवाद हो गया। पत्नी वीरांगना ने पति रविशंकर सविता उर्फ पप्पू (45) को कुल्हाड़ी से 26 वार कर मार डाला। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है। छोटे भाइयों संतोष और जीतू ने बताया कि रविशंकर टाइल्स, पत्थर लगाने का काम करता था। साल 2019 में उसकी बांदा के तिंदवारी निवासी वीरांगना से शादी हुई थी। उनके चार साल का बेटा जैन (4) है। मां बिटौला व पिता हरीशंकर संग रहते हैं। वह करीब एक किलोमीटर दूर पांच साल से पत्नी और बच्चे के साथ अलग रहता था। पप्पू और वीरांगना दोनों शराब पीते थे।

इस कारण आए दिन दोनों में विवाद होता था। आरोप है कि वीरांगना रात आठ बजे पनकी निवासी अपनी बहनों के घर से शराब पीकर आई और पप्पू भी काम से घर लौटा। देर रात दोनों में मारपीट होने लगी। पत्नी ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ सिर, चेहरे, हाथ, गर्दन में कई वार किए। छीनाझपटी में महिला के सिर पर भी चोट लग गई। खून से लथपथ रविशंकर फर्श पर गिर गया। इसके बाद वीरांगना ने फोन कर पति के एक्सीडेंट में घायल होने की झूठी सूचना दी। वह लोग मौके पर पहुंचे तो वीरांगना घर में फैला खून साफ कर रही थी।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस रविशंकर को हैलट ले जाने लगी तो वीरांगना ने विरोध किया। काफी जद्दोजहद के बाद रविशंकर को हैलट लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान सुबह चार बजे मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, पोस्टमॉर्टम में शरीर पर 26 वार मिले हैं। अत्यधिक रक्तस्त्राव के बाद कोमा में जाने से मौत हुई है। बिठूर थानाप्रभारी प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया परिजनों के अनुसार शराब पीने के बाद दोनों में विवाद होता था। पत्नी ने ही पति की हत्या की है।

छोटे भाई की तहरीर पर वीरांगना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार सुबह 10 बजे पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर से पत्नी को हिरासत में ले लिया गया है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि छोटे भाई संतोष की तहरीर पर वीरांगना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घटनास्थल पर टूटा बेलन, खून से सना सिलबट्टा मिला
बिठूर थानाक्षेत्र के टिकरा गांव में रविशंकर सविता उर्फ पप्पू की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद घर में फैला जगह-जगह खून देख पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। फॉरेंसिक टीम को छानबीन के दौरान खून से सना एक सिलबट्टा और टूटा हुआ बेलन मिली है। मौके से कुल्हाड़ी नहीं मिल सकी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, वारदात के वक्त चार साल का बेटा जैन घर में था।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले