जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजाजनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने अधिकारियों को चेताया - धनतेरस पर अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने बताया, क्यों यह त्यौहार सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं है: “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है” - झालमुड़ी बेचकर संवारी परिवार की जिंदगी, 47 साल से बराकर की रेल पटरियों पर गूंज रही राज कुमार की मेहनत की कहानी - नेकपुर चौरासी में आबकारी विभाग की छापेमारी - कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रामपुर मनिहारान में 44वां संत सम्मेलन सम्पन्न, स्वामी सत्यानंद बोले– पाश्चात्य प्रभाव से दूर हो रहे मूल सिद्धांत

वरदान दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारानकस्बे में 44 वें संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोइहम पीठाधीश्वर श्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव से हम अपने मूलभूत सिद्धान्तों से दूर होते जा रहे हैं।अखिल भारतीय सोइहम

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Thursday, June 26, 2025

वरदान दैनिक अयोध्या टाइम्स संवाददाता रामपुर मनिहारान
कस्बे में 44 वें संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सोइहम पीठाधीश्वर श्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव से हम अपने मूलभूत सिद्धान्तों से दूर होते जा रहे हैं।
अखिल भारतीय सोइहम महामण्डल शाखा रामपुर मनिहारान के तत्वाधान में श्री ठाकुरद्वारा सिद्धपीठ मंदिर में आयोजित अनन्त श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री स्वामी विवेकानंद जी महाराज( वृन्दावन) की असीम कृपा एवं सोइहम पीठाधीश्वर श्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित सात दिवसीय 44 वें सन्त सम्मेलन में श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए स्वामी श्री सत्यानन्द जी महाराज ने कहा कि आज के परिपेक्ष्य में सत्संग की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जिस प्रकार से पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है उससे हम अपने मूलभूत सिद्धान्तों से विमुख होते जा रहे हैं जो हिंदू संस्कृति के लिए भारी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में सत्संग ही एक ऐसा माध्यम है जिससे हम अपनी परम्पराओं को जीवित रख सकते हैं। इसके अलावा स्वामी सच्चिदानंद महाराज, प्रीतम दास महाराज, शिवानंद महाराज, हरीशानंद महाराज गोपालानंद जी महाराज, प्रणवानंद महाराज ने भी भजन व चौपाइयों के माध्यम से सत्संग को जीवन जीने की कला बताया। अंत में आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान संरक्षक जयराज पंवार, प्रधान कुलबीर सैनी, संजय पंवार, सुरेंद्र सैनी, डॉ नीरज सैनी, बाबूराम रोहिला, अरुण शर्मा बोबी, डॉ अनुज सैनी, काशीराम, रविंद्र चौधरी, सुरेंद्र पंवार सहित काफी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले