बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता कुराश का सहारनपुर में हुआ आगाज

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता कुराश 2025 का उद्घाटन किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, December 16, 2025

69th National School Games Kurash competition begins in Saharanpur

सहारनपुर। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता कुराश 2025 का सहारनपुर में आगाज हो गया। प्रतियोगिता में कुराश खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता कुराश 2025 का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आए कुँवर बृजेश सिंह (राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश) ने सभी खिलाड़ियों का अलग-अलग भाषाओं में अभिवादन एवं स्वागत किया तथा कार्यक्रम के विधिवत उद्घाटन की घोषणा की।

उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना के साथ मैदान में उतरने का संदेश देते हुए कहा कि हमारी भावनाएं प्रतिद्वंदी को खिलाड़ी की भावना से पराजित करने की होनी चाहिए दुश्मन की भावना से नहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, वैदिक मंगलाचरण एवं गणेश वंदना से की गई। मुख्य अतिथि कुँवर बृजेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि देवेंद्र निम (विधायक), राजीव गुम्बर (विधायक) व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन किया।

संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्रांशु कुमार सुमन के द्वारा माननीय अतिथि का अंगवस्त्र, बाल वृक्ष एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक के द्वारा द इंडियन कुराश एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कपूर एवं महासचिव विक्रांत कुमार का बाल वृक्ष एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रधानाचार्यगण का भी स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुँवर बृजेश सिंह (राज्य मंत्री, लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश) के द्वारा कुराश से संबंधित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए पत्रिका तक्षण का विमोचन किया गया। प्रतियोगिता मे हिंदू कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर, शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, कराकुलम नाटय अकादमी, डांस प्वाइन्ट तथा सरस्वती सदन सबदलपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में कुल 18 राज्यों से आए हुए 677 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के समक्ष दो मैच से खेल का आगाज किया गया। जिसमें अंडर 14 बालक के 25 किग्रा. में तनिश सोनी (विद्या भारती) और एकम सिंह (जम्मू कश्मीर) के बीच फाइट हुई जिसमें तनिश सोनी विजयी रहे। अंडर 14 बालिका वर्ग के 24 किग्रा. में कोनेपल्ली कैथराना आन्ध्र प्रदेश और पलक दिल्ली के बीच फाइट हुई जिसमें कोनेपल्ली कैथराना विजयी हुई।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले