सोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायतासोनभद्र पुलिस का 'मिशन शक्ति' अवतार: बेटियों को सुरक्षा का कवच, एसिड तस्करों पर कसा शिकंजा - सोनभद्र पुलिस का गो-तस्करों पर प्रहार: बभनी पुलिस ने तस्कर को दबोचा, 2 गोवंश बरामद - सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी: अनपरा पुलिस ने साइबर ठगी के ₹40,000 कराए वापस - ​सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के ₹18,000 कराए वापस - FRCT की बड़ी पहल: फरवरी में 11 बेटियों के हाथ पीले करने के लिए दी ₹24 लाख की सहायता

संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ 14 दिसंबर को सहारनपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रामलीला मैदान दिल्ली रैली में पहुंचेंगे… संदीप सिंह राणा

सोनिया गाँधी का त्याग और देश की एकता और अखंडता के लिए उनका संघर्ष आने वाली पीढियों के लिए बनेगा प्रेरणा स्रोत….श्वेता सैनी जिला महिला कांग्रेस सहारनपुर की कार्यकारिणी की हुई घोषणा , नवनियुक्त पदाधिकारी को सौंपे गए मनोनयन पत्र

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, December 9, 2025

With the resolve to protect the Constitution, a large number of Congressmen from Saharanpur will reach the Ramlila Maidan Delhi rally on December 14… Sandeep Singh Rana

सहारनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेसजनों ने केक काटकर कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं कांग्रेस संसदीय दल के नेता श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभारी श्रीमती सपना सोम ने जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष एवं आज के कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती श्वेता सैनी के साथ मिलकर केक काटा और केक में मिठाई से सभी का मुंह मीठा कराया । इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए महिला कांग्रेस पदाधिकारी को उनकी नियुक्ति के संदर्भ में मनोनयन पत्र सौंपे ।

इस अवसर पर अपने संबोधन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने सोनिया गाँधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की, जिससे संगठन को लंबे समय तक उनका नेतृत्व मिलता रहे । दोनों अध्यक्षों ने आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली को सफल बनाने हेतु समस्त कार्यकर्ताओं से दलबल के साथ रैली में शामिल होने की अपील की ।

संदीप राणा ने कहा कि देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही भाजपा द्वारा वोट चोरी के विरुद्ध कांग्रेस की महारैली देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के संघर्ष की एक कड़ी है । संदीप राणा ने कहा कि हमें कर्मठता और इमानदारी के साथ संविधान की रक्षा का संकल्प लेकर आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए कार्य करना होगा और लोकतंत्र में संविधान की रक्षा का संकल्प लेकर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता सहारनपुर से दिल्ली जाएंगे ।

पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व प्रभारी श्रीमती सपना सोम ने सोनिया जी को बधाई देते हुए उनके जन्मदिन पर उनके लिए उत्तम स्वास्थ्य की कामना की । सपना सोम ने कहा कि सोनिया जी की राजनीति देश के सबसे कमजोर व्यक्ति को उसके अधिकार दिलाने हेतु समर्पित रही । उन्होंने कहा कि सोनिया जी जब यूपीए की अध्यक्ष थी तो उन्होंने मनमोहन सरकार में आम आदमी के लिए विभिन्न संवैधानिक अधिकारों के लिए कानून सुनिश्चित करने की जो वकालत की उसी के चलते देश में सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार, रोजगार का अधिकार आदि कानून बनाए गए जिससे देश के नागरिकों को और ज्यादा संवैधानिक अधिकार प्राप्त हुए ।

कार्यक्रम की संयोजिका एवं महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला । श्रीमती श्वेता सैनी ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं समस्त कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया । इसके पश्चात प्रभारी सपना सोम, जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, पूर्व जिला अध्यक्षगण मुजफ्फर, अली गुर्जर जावेद साबरी, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व प्रदेश सचिवगण सत्यम भूरियान सैनी, अशोक सैनी, प्रवीण चौधरी व कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी महिला कांग्रेस की पदाधिकारी नेत्रियों को उनके मनोनयन पत्र सौंपते हुए उन्हें बधाई दी ।

दोनों अध्यक्षों के साथ सोनिया गाँधी को बधाई देने एवं कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, प्रभारी सपना सोम, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, पूर्व जिला अध्यक्ष जावेद साबरी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी, पूर्व प्रदेश सचिवगण अशोक सैनी, प्रवीण चौधरी, सत्यम भूरियान सैनी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव अरविंद पालीवाल व अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव सतपाल बर्मन, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्षगण नितिन शर्मा, वरुण शर्मा, आरिफ खान, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरैशी, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मनीष सहगल, काजी शौकत हुसैन, प्रभजीत सिंह, हरिओम मिश्रा, नसीब खान, राकेश वर्मा, इकराम खान, आरिफ मंसूरी, अजय त्यागी, सतीश कश्यप, आदि के साथ कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की सीता भारद्वाज, ऊषा रानी, राजेश रानी, अमीर जहां, बाला त्यागी, बबीता शर्मा, शहनाज बेगम, बुशरा, शालू, कश्यप, शीतल शर्मा, रमशा खान, निशात, इरम, सबा हैदर, रुखसार, पंकज सैनी, मोनिका सैनी, प्रीति, पूजा, रॉकी, मिथलेश, ममता, रूबी, अलका, नबिया खान, नाजदा खान, ज़ुबी खान, कमर जहां, मैसू, रविता, रीना, डॉ० अंदलीब, उपमा सिंह, रीता बब्बर, सरोज जोशी, शर्मिष्ठा, रेखा धीमान, उमा, दीक्षा, सुधा, मधु सहगल, शाजिया नाज, बीना रानी, कविता, पिंकी, रूबी, पिंकी आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे ।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले