भाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warningभाजपा विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पणl - महिला अस्पताल में 05 नवजात बच्चियों को प्रदान की बेबी किट - शराब ठेके को लेकर महिलाओं आक्रोश - NDA के Bihar Cabinet में 'पुत्र' उदय, Nitish Kumar के बेटे निशांत समेत 3 पूर्व CM के लाल बने मंत्री - 'हंगामा मकसद नहीं, सूरत बदलनी चाहिए', Operation Sindoor की वर्षगांठ पर सेना की Pakistan को सीधी Warning

शादी का झांसा देकर 10 साल तक शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

फेसबुक पर नाम बदलकर हिंदू युवती से दोस्ती:

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, December 6, 2025

ब्यूरो चीफ विपिन सिंह चौहान फर्रूखाबाद कानपुर की एक हिंदू युवती ने फर्रुखाबाद के एक मुस्लिम युवक पर नाम बदलकर दोस्ती करने, 10 साल तक शारीरिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ फर्रुखाबाद शहर कोतवाली में तहरीर दी है।

युवती ने अपनी तहरीर में बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर ‘रितिक सिंह’ नाम के एक लड़के से हुई थी, जिसका दूसरे समुदाय का है। दोस्ती के दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर 10 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।धर्म परिवर्तन का दबाव और धमकी जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो युवक उसे 26 नवंबर को अपने फर्रुखाबाद स्थित घर ले आया। वहाँ पहुँचने पर युवक ने बताया कि वह मुस्लिम है और शादी के लिए युवती को इस्लाम धर्म कबूल करना होगा।युवती ने आरोप लगाया कि युवक के परिजनों ने भी उस पर मुस्लिम धर्म सीखने और धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला। जब उसने मना किया, तो आरोपी युवक और उसके रिश्तेदारों ने उसे मारने की कोशिश की। युवती किसी तरह वहाँ से जान बचाकर कानपुर पहुँची।
कानपुर में आवेदन करने के बाद, युवती ने गुरुवार को फर्रुखाबाद शहर कोतवाली में आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी युवक के परिजनों ने कानपुर जाकर उसकी माँ को भी धमकाया है। युवती ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।हिंदू संगठन ने की कार्रवाई की मांग
जानकारी पर शहर कोतवाली में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी सहित हिंदू संगठन के अन्य पदाधिकारी भी जा पहुँचे और कार्रवाई की मांग की है।अधिकारी का बयान मामले में सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया: “एक महिला कानपुर क्षेत्र से कोतवाली फर्रुखाबाद में शिकायत लेकर आई है।

फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती एक लड़के से हुई थी। 10 वर्ष से वह (युवती) उसके साथ रिलेशनशिप में थी।लड़का फर्रुखाबाद क्षेत्र का रहने वाला है। जब उसे पता चला कि लड़के ने अपनी पहचान छुपाई थी, तब वह यहाँ कंप्लेंट करने आई है। इसमें जाँच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटना वह कानपुर क्षेत्र की है। यहाँ से FIR कानपुर क्षेत्र को ट्रांसफर कर दी जाएगी।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले