दुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदनदुद्धी तहसील में कल लगेगा जनपद स्तरीय 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' - ​विधायक और डीएम की पहल पर दिव्यांगों को मिले सहायक उपकरण, 15 लोगों ने किया रक्तदान - ​सोनभद्र के दो ब्लॉकों में 10 फरवरी से चलेगा फाइलेरिया मुक्ति अभियान - ​मतदाता केंद्रों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, 12 बजे तक मिलेगी सहायता - ​सोनभद्र: जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 20 फरवरी तक करें आवेदन

दूसरे दिन भी जारी रहा सचिवों का शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

गैर विभागीय कार्यों के विरुद्ध काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, December 2, 2025

The secretaries' peaceful Satyagraha movement continued for the second day as well, protesting by wearing black bands.

आजमगढ़। आज दूसरे दिन भी महराजगंज विकासखंड सहित पूरे आजमगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत सचिवों एवं ग्राम विकास अधिकारियों का काली पट्टी बांधकर विरोध जारी रहा। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी 1 से 4 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन उपस्थिति (FRS) तथा गैर विभागीय कार्यों के विरुद्ध काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे हैं। सचिव अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं, जिससे प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कड़ा संदेश गया है।सचिवों ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो 10 दिसंबर से वे निजी वाहन का उपयोग बंद कर देंगे तथा 15 दिसंबर को सभी सचिव अपने डोंगल ब्लॉकों में जमा कर देंगे। आज क्षेत्र के विभिन्न पंचायत भवनों में सचिव उपस्थित थे और सभी ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस आंदोलन में प्रमुख रूप से आशीष सिंह (अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, आजमगढ़), सतीश सिंह, संतोष सिंह, जयचंद, वीरेंद्र सोनकर, नवनीत यादव, हरेंद्र यादव, बृजेश मौर्य, बृजेश कुमार, प्रिंस मौर्य, अमरनाथ यादव, हरिओम साहब पाठक, नागेंद्र सिंह, मोहम्मद आलम सहित अन्य अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर शासन के नीतिगत आदेशों के विरोध में अपनी आवाज उठाई। सचिव इस आंदोलन को प्रशासन तक अपनी समस्याएं पहुंचाने का माध्यम मानते हैं, जिसमें वे ऑनलाइन उपस्थिति की बाध्यता और गैर विभागीय अतिरिक्त कार्यभार को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले