तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

चकसराय भारती क्षेत्र में 60 लाख रुपये से होगा नालों का निर्माण

दैनिक अयोध्या टाइम्स-सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड-27 के चकसराय भारती क्षेत्र में नारियल फोड़कर दो नालों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नगर निगम निधि से बनने वाले दोनों नालों के निर्माण पर करीब 60 लाख रुपये की लागत आयेगी।वार्ड 27 में चकसराय भारती

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, June 25, 2025

  • महापौर डॉ. अजय कुमार ने नारियल फोड़कर किया नाला निर्माण का शुभारंभ

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड-27 के चकसराय भारती क्षेत्र में नारियल फोड़कर दो नालों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नगर निगम निधि से बनने वाले दोनों नालों के निर्माण पर करीब 60 लाख रुपये की लागत आयेगी।
वार्ड 27 में चकसराय भारती क्षेत्र के लोग पिछली काफी समय से जल निकासी के लिए नालों के निर्माण की मांग करते आ रहे थे। उक्त दीर्घकालिक समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने सर्वे कराने के बाद दो नालों के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया था। आज महापौर डॉ. अजय कुमार ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
इस अवसर लोगों को सम्बोधित करते हुए महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दोनों नालों के निर्माण से दीर्घकालिक समस्या से राहत मिलेगी तथा स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित नगर की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक कदम सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पिछले कुछ सालों में जितनी तेजी से शहर में नालों का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया गया है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। इससे शहर में जलभराव की समस्या में काफी कमी आयी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अनुकंपा से सहारनपुर विकास के रथ पर सवार हो चुका है और अब उसे उन्नतशील महानगर बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस दौरान पूर्व विधायक जगपाल सिंह, स्थानीय पार्षद वीर सेन सिद्धू व पार्षद मयंक गर्ग सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले