रश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेशरश्मि देसाई ने आठ साल बाद 'सयोनी' से की वापसी, आज से शुरू होगी जाह्नवी सोनी और गौतम सिंह विग की अनोखी प्रेम कहानी - वर्मोरा ग्रैनिटो आईपीओ की धमाकेदार एंट्री, 22 सितंबर से खुलेगा वाला इश्यू - ‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी - महाराष्ट्र में हेल्थकेयर का नया अध्याय इनोवेशन से ‘हेल्थ फॉर ऑल’ की ओर - गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश

ट्रकों से अवैध वसूली पर दो पीटीओ और चालक पर गिरि गाज,परिवहन विभाग में मचा हड़कंप

पीटीओ रेहाना बानो/अखिलेश चतुर्वेदी और प्रवर्तन चालक नौशाद निलंबित

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 30, 2025

ब्यूरो रिपोर्ट (शिवा गुप्ता) दैनिक अयोध्या टाइम्स

ओवरलोड ट्रैकों से अवैध वसूली के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। जिले के एआरटीओ विभाग में तैनात यात्री कर अधिकारी और एआरटीओ के चालकों के विभाग द्वारा निलंबित किया गया है। इस पूरे मामले में परिवहन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस अब भ्रष्टाचार की जड़ों तक पहुंचने में जुटी हुई है। ओवरलोड ट्रैकों से अवैध वसूली में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिलों के एआरटीओ विभाग में तैनात यात्री कर अधिकारी रिहाना बानो और एआरटीओ के चालक मोहम्मद नौशाद को विभाग द्वारा निलंबित किया गया है। उत्तर प्रदेश परिवहन आयुक्त किंजल सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया कि एसटीएफटी मुख्यालय द्वारा 12 नवंबर को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें,23 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई इसमें रायबरेली/अमेठी/प्रतापगढ़ जिलों के 4/5 कर्मचारी और 18 लोग नामजद किए गए थे। पुलिस ने अवैध वसूली में शामिल महेंद्र प्रताप सिंह और जितेंद्र सरोज को पकड़ा था इसके बाद सलोन कोतवाली में तैनात रहे होमगार्ड विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ बीपी को पकड़ा गया था। जिसने पुलिस के सामने अधिकारिय और कर्मचारियों का राज खोला था। इस अभियोग में यात्री मालकर अधिकारी रेहाना बानो के विरुद्ध रायबरेली में प्राथमिक की दर्ज की गई थी।इसके बाद 27 नवंबर को रिहाना बानो के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित अवधि में वे कार्यालय परिवहन आयुक्त मुख्यालय से संबंध रहेगी। इसी प्रकार से अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन संजय सिंह द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और मोटर ज्ञान अधिनियम के तहत प्रवर्तन विभाग में चालक मोहम्मद नौशाद के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है,इन्हें 28 नवंबर को निलंबित किया गया है और कार्यालय परिवहन आयुक्त मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।


प्रति ट्रक ₹5000 तक करते थे अवैध वसूली
बीते दिनों एसटीएफ ने वाहनों के ओवरलोड मामले में ये कार्यवाही की थी,जिसमें एआरटीओ सहित 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।ओवरलोड वाहनों को पास करने के नाम पर अवैध वसूली का ये पूरा खेल हुआ करता था। लोकेटरों के मोबाइल से 114 वाहनों की सूची मिली थी जिसमें प्रति वाहन ₹5000 तक की अवैध वसूली हुआ करती थी।जांच के बाद एसटीएफ इंस्पेक्टर ने लालगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी।
पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस व एसटीएफ के द्वारा अभी तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में एआरटीओ कर्मियों सहित 19 पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। हाल ही में पकड़े गए आरोपियों की पहचान महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू निवासी खान जहांपुर बखरी थाना डीह और जितेंद्र सरोज निवासी उदयपुर थाना उदयपुर जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।
रायबरेली में रंगदारी मांगने वाला एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार
एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया था कि देर रात सई नदी पुल के पास परसदेपुर में छापा मार कर अवैध वसूली गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। बालू मिट्टी और मौरंग से भरे ओवरलोड डंपर वा ट्रकों को दूसरे जिलों में पास कराने के लिए आरटीओ कर्मियों द्वारा अवैध वसूली कराई जा रही थी। हर गाड़ी से ₹5000 वसूले जा रहे थे।
भ्रष्ट अफसर सकते में
वसूली मामले में कई आला अफसर में है। कार्यवाही का दौर शुरू हो गया है अफसर अब बचत की जुगाड़ में लग गए हैं। मंत्रियों से लेकर शासन स्तर के बड़े अफसरों से गुहार लगा रहे हैं।
विभागीय कार्यवाही में देरी
एसटीएफ की ओर से दर्ज कराए दो हफ्ते हो गए हैं।इस बीच परिवहन विभाग की ओर से विभागीय कार्रवाई में देरी हुई है। यही वजह है कि लखनऊ के एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार बंसल अभी भी पहुंच से दूर है। उनका मोबाइल नंबर बंद है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले