एम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरीएम्स रायबरेली के इमरजेंसी ओटी ने साढ़े पांच माह में 651 सफल ऑपरेशन किए - 20 जुलाई को ब्लैक डे के रूप में याद रखा जाएगा -अखिलेश माही - धरमजयगढ़ मांड नदी जलविद्युत परियोजना पर दायर जनहित याचिका खारिज, उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी— "अखबारी खबरें नहीं, ठोस साक्ष्य चाहिए! - साइबर पुलिस का 'साईवज्र' प्रहार: चीनी ठगों को रकम भेजने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 गिरफ्तार - माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

रहुई में महिला के साथ मारपीट का आरोप, पीड़ित पति ने दरोगा पर की कार्रवाई की मांग

घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने रहुई थाना पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद दरोगा ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और कहा कि “तुमको जेल भेज देंगे

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Saturday, November 29, 2025

Allegations of assault on a woman in Rahui, victim's husband demands action against the inspector

अशोक कुमार प्रखंड संवाददाता

रहुई (नालंदा)। रहुई थाना क्षेत्र में सरसों के खेत से लौट रही एक महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति संजय पासवान ने घटना को लेकर पांच लोगों पर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी 23 तारीख की शाम करीब चार बजे फोर लेन के पास स्थित छह कट्ठा सरसों का खेत देखने गई थीं। खेत से लौटते समय पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया और यह कहते हुए हमला कर दिया कि “यह संजय पासवान की पत्नी है और मूर्ति वही लोग बैठवाए हैं।”

आरोप है कि आरोपितों ने ईंट से प्रहार किया और छेड़छाड़ की। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। बाद में आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर रहुई सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद बिहार शरीफ में उनका सीटी स्कैन कराया गया।

पीड़ित पति संजय पासवान का कहना है कि वे अगले दिन घटना की प्राथमिकी दर्ज कराने रहुई थाना पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद दरोगा ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और कहा कि “तुमको जेल भेज देंगे ।” संजय पासवान का आरोप है कि उन्हें डराकर और धमकाकर थाने से बाहर कर दिया गया, जबकि वे सिर्फ प्राथमिक दर्ज कराने आए थे। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले