400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल400 छात्राओं की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म, आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज में बना शौचालय :- अजीम आलम - जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित - अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई, उपजिलाधिकारी ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी - जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में श्रद्धा और उत्साह से मनाई विश्वकर्मा जयंती - बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम की पहल

ग्राम पंचायत चंद्रपुरवा की सीसी रोड ध्वस्त करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही कब

दैनिक अयोध्या टाइम्सहमीरपुर- (सुमेरपुर) विकासखंड क्षेत्र के चंद्रपुरवा गांव में मिट्टी माफियाओं द्वारा ध्वस्त की गई सड़क की जिम्मेदारों ने अभी तक सुध नहीं ली है, सड़क ध्वस्त होने के चलते बारिश में राहगीरों व स्थानीय लोगों का निकलना चलना भी दूभर हो गया है, बता दें

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, June 24, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स
हमीरपुर- (सुमेरपुर) विकासखंड क्षेत्र के चंद्रपुरवा गांव में मिट्टी माफियाओं द्वारा ध्वस्त की गई सड़क की जिम्मेदारों ने अभी तक सुध नहीं ली है, सड़क ध्वस्त होने के चलते बारिश में राहगीरों व स्थानीय लोगों का निकलना चलना भी दूभर हो गया है, बता दें कि बीते फरवरी माह में मिट्टी माफिया रामसिंह पाल व विवेक सोनी ने ओवरलोड ट्रकों की निकासी कर ग्राम पंचायत द्वारा लाखों रुपए की लागत से बनवाई गई सड़क पूरी तरह ध्वस्त कर दी थी, जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते माफिया लगातार कार्यवाही से बच बचते चले आ रहे हैं, एक चैनल पर प्रसारित मिट्टी खनन की खबर का संज्ञान लेकर मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग व खनिज विभाग के अधिकारियों को मौके पर मिट्टी का अवैध खनन भी मिला था, प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के चलते अवैध खनन के बावजूद भी माफियाओं पर कार्यवाही नहीं हुई है, वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि मामले में थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने बयान दर्ज कराने हेतु बुलाया था, समय के अभाव के चलते पहुंच नहीं सके हैं जिसके कारण कार्यवाही नहीं हुई है, मामला संज्ञान में है जल्द ही कार्यवाही करवाई जाएगी, वहीं चौकी प्रभारी राजवीर सिंह का कहना है कि मीडिया के माध्यम से मामले की जानकारी हुई थी हमें कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले