तीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिलतीसरी बार तहसील अध्यक्ष चुने गए धर्मेन्द्र मिश्रा,पत्रकार हितों के संघर्ष का लिया संकल्प - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल

श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कैंप

दैनिक अयोध्या टाइम्स-सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कैंप के तहत चल रही अंडर–12 समर क्रिकेट कैंप लीग का फाइनल मैच अंश इलेवन बनाम युग इलेवन के बीच खेल गया । अंश इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, June 24, 2025

दैनिक अयोध्या टाइम्स-
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज मैदान पर एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित समर क्रिकेट कैंप के तहत चल रही अंडर–12 समर क्रिकेट कैंप लीग का फाइनल मैच अंश इलेवन बनाम युग इलेवन के बीच खेल गया । अंश इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए युग इलेवन ने 15 ओवर में 6 विकेट गवाकर 88 रन बनाए। युग इलेवन की ओर से नमनपाल ने 22 रन व कृष्णा ने 21 रनों का योगदान दिया। अंश इलेवन की ओर से नैतिक , आरव और ओम ने 2–2 विकेट लिए। 15 ओवर में 89 रनों का पीछा करने उतरी अंश इलेवन ने 11.5 ओवर में 4 विकेट गवाकर 90 रन बनाते हुए फाइनल मैच 6 विकेट से जीत लिया। अंश इलेवन की ओर से ओम ने सर्वाधिक 30 रन ओर आरुष ने 21 रनों का योगदान दिया। युग इलेवन की ओर से विशाल ने 2 ओर कृष्ण ने 1 विकेट लिया। फाइनल मुकाबले का मैन ऑफ द मैच ओम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया । इस लीग के बेस्ट बैट्समैन का खिताब 155 रन बनाने वाले बल्लेबाज युग ने जीता। बेस्ट बॉलर का खिताब लीग में सबसे ज्यादा 13 विकेट लेने वाले आरव मित्तल को मिला , बेस्ट फील्डर का खिताब निकुंज वर्मा को उनकी शानदार विकेट कीपिंग के लिए दिया गया । इस अवसर पर हेड कोच राजीव गोयल (टप्पू) ने सभी खिलाड़ियों देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस दौरान एकेडमी चेयरमैन रणधीर कपूर , राजीव गोयल (टप्पू) , संजय शर्मा ओर एकेडमी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले