बभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाईबभनी पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ 2 अभियुक्त पकड़े - म्योरपुर साइबर टीम ने दिलवाई 23 हजार रुपये की वापसी - अनपरा पुलिस ने 4 वारंटी अभियुक्तों को दबोचा - जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: एसपी सोनभद्र ने सुनी फरियादियों की समस्याएं - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष 13 मार्च को सोनभद्र में करेंगी जनसुनवाई

खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग मे सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने जीते 4 पदक

स्वर्ण पदक जीतने पर हीना व गुनगुन का चयन जम्मू मे आयोजित होने वाली खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग (नार्थ जोन) के लिए किया गया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, November 18, 2025

Kickboxing players from Saharanpur won 4 medals in Khelo India Asmita Kickboxing League.

सहारनपुर। मेरठ में आयोजित हुई खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग मे सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण व दो कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम गौरवान्वित कर दिया। पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता समेत खेल प्रशिक्षको ने सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।
किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष अजय कुमार व सचिव मनोज प्रजापति ने बताया कि खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग का आयोजन 15 व 16 नवम्बर 2025 को स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ मे किया गया।

जिसमें सहारनपुर से आठ किकबॉक्सिंग खिलाड़ियों ने पॉइंट फाइट इवेंट में अपने अपने वर्गाे में भाग लिया। किकबॉक्सिंग लीग में सहारनपुर की हीना ने सीनियर महिला वर्ग के -65 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, सब जूनियर वर्ग के -32 किलोग्राम में गुनगुन ने स्वर्ण पदक, +55 किलोग्राम में आयुषी प्रजेश ने कांस्य पदक, सीनियर वर्ग के -55 किलोग्राम में अनन्या ने कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता मे वीरा, पल्लवी रानी, सिमरन, खुशबू ने भी अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। किकबॉक्सिंग लीग मे स्वर्ण पदक जीतने पर सहारनपुर की किकबॉक्सिंग खिलाड़ी हीना व गुनगुन का चयन जम्मू मे 15 से 18 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाली खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग (नार्थ जोन) के लिए उत्तर प्रदेश की टीम मे किया गया।

खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग में सहारनपुर के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार (सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग) ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। किकबॉक्सिंग लीग में पदक जीतने पर खिलाड़ियों को कनिष्ठ सहायक शिवनंदन, कुश्ती कोच आदेश कुमार, जिला कलारीपयट्टू संघ सहारनपुर के सचिव मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, यशपाल पुंडीर, विशाल, अजय कुमार, मनोज प्रजापति, लखन कुमार, आकाश सैनी, भूपेन्द्र गुप्ता आदि ने भी शुभकामनाएं दी।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले