मधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराएमधुपुर में पत्रकारों का होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न - सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में बच्चों के साथ मनाई होली, प्रमोद यादव ने दिया 'सच्चे समाजवाद' का संदेश - सोनभद्र में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 85 किलो से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार - सोनभद्र: पन्नूगंज साइबर टीम ने सऊदी नौकरी के नाम पर ठगे गए ₹35,000 कराए वापस - सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्रवाई: घोरावल साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए

केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने किया सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण में उमड़ा जनसैलाब”

कार्यक्रम के दौरान “केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल” ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता में सरदार पटेल के योगदान को याद किया

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Monday, November 10, 2025

Union Minister Anupriya Patel unveiled the statue of Sardar Patel and a huge crowd gathered there.

आयुष गुप्ता संवाददाता: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। पूरा क्षेत्र सरदार पटेल अमर रहें और अपना दल (एस) जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमृतलाल पटेल ने की, जबकि संचालन मान सिंह पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंच पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव सूर्यभान सिंह, विधायक प्रदीप पटेल (मऊगंज), विधायक डॉ. सुनील पटेल (रोहनिया, उत्तर प्रदेश), विधायक डॉ. आर. के. सिंह (मड़ियाहूं, यूपी), विधायक जीतलाल पटेल (विश्वगंज, प्रतापगढ़) तथा राज्य मंत्री रेखा पटेल प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान “केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल” ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता में सरदार पटेल के योगदान को याद किया। अनुप्रिया पटेल ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में मान सिंह बिसेन, डॉ. अखिलेश पटेल, अशोक पटेल, सुखेन्द्र सिंह पटेल, डी. पी. पटेल, त्रिलोकी सिंह, रघुनंदन पटेल, हरदास कुशवाहा, सीता शरण सिंह, मनोज पटेल सहित विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और स्वागत की व्यापक व्यवस्था की गई थी। यह आयोजन न केवल सरदार पटेल के आदर्शों को नमन करने का प्रतीक बना, बल्कि अपना दल (एस) की बढ़ती संगठनात्मक शक्ति और जनसमर्थन का भी प्रमाण रहा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले