लखनऊ अग्निकांड: दिवंगत छात्रों को नवाबगंज में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि - अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन - मोहर्रम को लेकर कुशीनगर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कर्बला स्थलों का किया निरीक्षण; शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील - राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्तलखनऊ अग्निकांड: दिवंगत छात्रों को नवाबगंज में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि - अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन - मोहर्रम को लेकर कुशीनगर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कर्बला स्थलों का किया निरीक्षण; शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील - राम मंदिर में चढ़ावा चोरी व घोटाले की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन - अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त

विद्युत कटौती की दी जाए एसएमएस के माध्यम से सूचना।

पीलीभीत / राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल, उ0प्र0 सरकार संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग से सम्बन्धित बैठक गांधी सभगार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत से जनपद में विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। बैठक में उन्होंने

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, June 23, 2025

पीलीभीत / राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल, उ0प्र0 सरकार संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में विद्युत विभाग से सम्बन्धित बैठक गांधी सभगार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत से जनपद में विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। बैठक में उन्होंने शहर विद्युत व्यवस्था को ठीक रखने हेतु अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कहीं भी ट्रांसफार्मर, लाईन एवं खम्भे खराब हो तो उन्हें तत्काल ठीक कराया जाये जिससे कि लोगों को नियमित विद्युत सप्लाई प्राप्त हो सके। इसके साथ ही उन्होंने विद्युत कटौती पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्युत सप्लाई कितने समय तक बाधित रहेगी तो उसकी सूचना जिला प्रशासन एवं उपभोक्ताओं को एसएमएस के द्वारा दी जाये। विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी अधिकतर विद्युत समस्याओं को लेकर आमजनमानस द्वारा फोन करने पर फोन नहीं उठाएं जाने पर नाराजगी व्यक्त की और विद्युत विभाग को निर्देश दिये सभी की कॉल उठाएं यदि किसी कारणवश फोन नहीं उठता है तो बैक कॉल अवश्य करें एवं उपभोक्ताओं की समस्या को सुनकर त्वरित निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक के अन्त में जिलाधिकारी ने मंत्री जी को आवश्स्त करते हुए कहा कि आप द्वारा दिए गए निर्देशों का कढ़ाई के साथ अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले