पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। - मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विद्यालय में खेल दिवस का आयोजन - - घर अंदर घुसकर नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जटवार का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। - मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विद्यालय में खेल दिवस का आयोजन - - घर अंदर घुसकर नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार - पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जटवार का अवैध कच्ची शराब पर बड़ा प्रहार-

डेढ साल से टूटी पड़ीं हरदोई ब्रांच नहर पर पुलिया शिकायत करने के वावजूद नही हो रहा पुलिया निर्माण

पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल पर वनी पुलिया पिछले साल तेज बारिश के चलते टूट गई थी। जिससे लोगों का आवागमन बंद है।अगर पुलिया का निर्माण नही हुआ तो बरसात के मौसम में काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, June 23, 2025

पूरनपुर। हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल पर वनी पुलिया पिछले साल तेज बारिश के चलते टूट गई थी। जिससे लोगों का आवागमन बंद है।
अगर पुलिया का निर्माण नही हुआ तो बरसात के मौसम में काफी दिक्कतें का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते डेढ साल से अधिक समय होने के वावजूद अभी तक हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल के पास पुलिया का निर्माण नही हो सका है। डेढ साल पहले हुई बारिश के चलते पानी में समा गई थी। जिसके चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों की आबादी का आवागमन बंद है। बताया जाता है कि इस पुलिया का निर्माण ब्रिटिश काल में कराया गया था। पुलिया के टूट जाने से किसान अपने खेतों पर नही जा पा रहे है। उन्हे खेतों पर वाहन ले जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। लेकिन काम नहीं आ रही है। इस मार्ग से कई गांव के मजदूर काम करने के लिए आते जाते हैं। लेकिन उनको इधर उधर के रास्ते से होकर गुजरना पड रहा है। वाहन स्वामी दो किलो मीटर दूर डूंडा पुल से निकल रहे हैं। रात्रि के दौरान हादसे की आशंका वनी रहती है। हादसे से बचने के लिए ग्रामीणों ने पुलिया के रास्ते पर बांस लगा दिया है। जिससे कोई हादसा न हो सके। पांच महीने बीत जाने के बाद भी पुलिया का निर्माण न कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बारिश से पहले कईबार पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की गई थी। उसके वावजूद कोई ध्यान नही दिया गया।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले