ऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तारऑपरेशन चक्रव्यूह: अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता, शातिर अपराधी विशद मिश्रा तमंचे के साथ गिरफ्तार - मुसाफिरखाना पुलिस ने 102 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई - श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना: जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा मुसाफिरखाना - बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते ही आए एक्शन में, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार - ​सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों वनी मुसीबतें विना मरम्मत कराए ही छोडकर चल गए ठेकेदार

पूरनपुर/ पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कें लोगों के लिए मुश्किलें बढा रहीं हैं। मरम्मत न कराने से सडकें गढ्ढों में तब्दील हो गई है। जिससे आवागमन वाधित हो रहा है।ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल मिले इसको लेकर सरकारहर घर जल योजना के तहत पानी

EDITED BY: DAT ब्यूरो चीफ

UPDATED: Monday, June 23, 2025

पूरनपुर/ पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कें लोगों के लिए मुश्किलें बढा रहीं हैं। मरम्मत न कराने से सडकें गढ्ढों में तब्दील हो गई है। जिससे आवागमन वाधित हो रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल मिले इसको लेकर सरकार
हर घर जल योजना के तहत पानी टंकी का निर्माण करा रही है। तहसील क्षेत्र के गांवों में घरों तक शुद्ध पानी पहुंचे,इसके लिए पाइप लाइन डालने के लिए सड़कों को जेसीबी से खोदा गया था। आरोप है कि पाइप लाइन डालकर बिभाग की ओर से सड़क तोडकर उबड खाबड कर दी गई है। विभाग द्वारा इन सड़कों को ऐसे ही छोड़ दिया गया। हांलाकि लोगों को सडक मरम्मत कराने के लिए अश्वासन दिया था। लेकिन पाइपलाइन डालने के बाद सडकों को छोड दिया गया। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान सडकों पर कीचड व जलभराव हो जाता है। जिससे लोगों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइपलाइन डालने के नाम पर सड़क को खोद कर छोडी गईं जिससे सडकों से लोग चोटिल हो रहे है। आए दिन वाहन टूटी सडक में फंस कर पलट रहे है। कई सीसी रोडों को जेसीबी से खोद दिया गया। जिन पर गड्ढे बन गए। ग्रामीणों ने कई बार खोदी गईं सड़कों की मरम्मत के लिए कहा लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्राम प्रधानों ने भी ठेकेदारों व अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत के लिए पत्र लिखे, लेकिन उनको अनसुना कर दिया गया

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले