सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियानसोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता को लेकर जिला प्रशासन सख्त, डीएम और एसपी ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण - सोनभद्र: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश - सोनभद्र के 41वें जिलाधिकारी के रूप में श्री चर्चित गौड़ ने संभाला कार्यभार - प्री-पेड मीटर की मनमानी से त्रस्त सोनभद्र की जनता; बिना रीडिंग भेजे जा रहे बिजली बिल - सीआरपीएफ के लिए बैंक ऑफ इंडिया का खास साइबर जागरूकता अभियान

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु नानक देव जी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

गुरु नानक देव जी के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने का दिया संदेश, गुरु नानक देव जी का जीवन त्याग, सेवा, करुणा और बलिदान की अद्भुत मिसाल

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Wednesday, November 5, 2025

Gave the message to assimilate the teachings of Guru Nanak Dev Ji in life.

सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर सहारनपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुँचकर गुरु नानक देव जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा जिलाधिकारी का सम्मान शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। जिलाधिकारी ने गुरु नानक देव जी के जीवन, उनके उपदेशों एवं मानवता, सेवा तथा भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की प्रेरणा दी।उन्होंने श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को गुरु नानक देव जी जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी तथा कहा गुरु नानक देव जी का जीवन त्याग, सेवा, करुणा और बलिदान की अद्भुत मिसाल है। उनके उपदेश हमें मानवता, समानता और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा में कीर्तन व अरदास संपन्न हुई तथा नगर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की गई।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह एवं गुरुद्वारा कमेटी सदस्य एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले