अमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम - 17 अप्रैल से खुलेगा सिटीयस ट्रांसनेट का इन्वेस्टमेंट ऑफर - भीमराव अंबेडकर को याद कर उनके जीवन पर डाला प्रकाशपब्लिक इंटर कॉलेज में उत्साह से मनाई गई जयंतीअमित कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों से जांच की मांग की - द्रौपदी मुर्मु ने एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की - बारात से घर बापस लौटते समय शिक्षक की सड़क हादसे में मौत होने से शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम - 17 अप्रैल से खुलेगा सिटीयस ट्रांसनेट का इन्वेस्टमेंट ऑफर - भीमराव अंबेडकर को याद कर उनके जीवन पर डाला प्रकाशपब्लिक इंटर कॉलेज में उत्साह से मनाई गई जयंती

नाले में युवक का शव मिला,परिवार ने जताई हत्या की आशंका

मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय सुरेश कुमार निवासी जगतपुरी कॉलोनी के रुप में हुई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Tuesday, November 4, 2025

Youth's body found in drain, family suspects murder

मोदीनगर गाजियाबाद

गाजियाबाद। नगर की गुरुद्वारा रोड पर एक व्यक्ति का शव नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या कर शव को नाले में फेंकने की आश्ंाका जताई है,जबकि पुलिस नाले में गिरने की बात कह रही है। घटनास्थल से फॉरेसिंग टीम ने साक्ष्य एकत्र किए है। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी गुरुद्वारा रोड पर सफाई कर रहे है। इसी बीच उन्हें नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होने इसकी सूचना स्थानीय सभासद को दी। सभासद ने मोदीनगर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना पर थानाप्रभारी नरेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकाला। थोड़ी देर में ही मृतक की शिनाख्त 45 वर्षीय सुरेश कुमार निवासी जगतपुरी कॉलोनी के रुप में हुई। मृतक के भाई महेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक बैंड बाजा बजाने का काम करता है। रात के समय में भी एक शादी समारोह में बैंड बाजा का काम करने के लिए गया था। उनका कहना है कि हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ठ होगा। उन्होने बताया कि टायलेट करते समय मृतक नाले में गिर गया और उनकी मौत हो गई

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले