नवाजिश अली, खोड़ा,गाजियाबाद
गाजियाबाद । गाजियाबाद के खोड़ा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड न० 11 न्यू अजंता पार्क में डोर टू डोर नगर पालिका परिषद खोड़ा मकनपुर गाजियाबाद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर टू डोर जाकर घरों से निकलने वाले कचरे को सूखा/गीला अलग अलग करके नगर पालिका की गाड़ी में देने हेतु जागरूक किया। और घर-घर जाकर लोगों को जनता को जागरूक किया जा रहा है कि अपने घरों का कूड़ा कृपया नाली/नलों में नहीं डालें नगर पालिका की गाड़ी आपके द्वार हमेशा आती है अपने घरों का कूड़ा नगर पालिका की गाड़ी में ही डालें अगर आप अपने घरों का कूड़ा ऐसे ही नालियों में डालते रहेंगे तो स्वस्थ अभियान का मिशन कैसे पूरा होगा स्वच्छ भारत को साफ सुथरा बनाने में खोड़ा नगर पालिका मकनपुर आपसे अपील करती है, अपने खोड़ा कॉलोनी को गंदगी और बीमारियों से दूर रखें।






