उन्नाव ब्यूरो शिवम् शुक्ला
उन्नाव। वसुंधरा रिसोर्ट में कब्जे को लेकर दो रसूखदार परिवारों के बीच विवाद हो गया है। दोनों पक्ष अपने आप को सही बताकर एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। विवाद का मुख्य कारण रिसोर्ट के कब्जे को लेकर है। दोनों परिवार अपने आप को रिसोर्ट का सही मालिक बता रहे हैं और एक दूसरे पर अवैध कब्जे का आरोप लगा रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। एक पक्ष के सुशील कुमार शुक्ला का आरोप है कि दूसरा पक्ष जबरन रिसोर्ट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि वह अपने बेटी के यहां गए हुए थे जब वह लौट कर वापस आए तो उन्होंने रिसॉर्ट का ताला टूटा देख, जब वह अंदर गए तो तीन महिलाओं को अंदर देख कर उनसे सवाल किया कि आप लोग यहां कैसे तो उन्होंने बताया कि उनको प्रभात शुक्ला और सुरेंद्र कुमार बाजपेई ने रखा है। जिस पर उन्होंने डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वह दोनों पक्षों की बात सुनकर निष्पक्ष जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। वसुंधरा रिसोर्ट पर कब्जे का विवाद उन्नाव में एक बड़ा मुद्दा बन गया है। देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या निकलता है और इस मामले का क्या नतीजा होता है।







