विकास भवन में सफाई कर्मियों के धरने पर लगी रोक, प्रशासन ने एस्मा और कांवड़ यात्रा का दिया हवाला - सरस्वती योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांसा की 36 छात्राओं को मिली साइकिल जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा को बताया विकास की मजबूत नींव - रायगढ़ जिले में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्यवाही - 1200 किमी की पदयात्रा के बाद कोरबा लौटे 'जंगल बचाओ' अभियान के दो युवा, हरदी बाजार और बिलासपुर में हुआ भव्य स्वागत - जिला अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर आल इंडिया युवा व्यापार मंडल ने सौपा ज्ञापनविकास भवन में सफाई कर्मियों के धरने पर लगी रोक, प्रशासन ने एस्मा और कांवड़ यात्रा का दिया हवाला - सरस्वती योजना के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांसा की 36 छात्राओं को मिली साइकिल जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा को बताया विकास की मजबूत नींव - रायगढ़ जिले में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्यवाही - 1200 किमी की पदयात्रा के बाद कोरबा लौटे 'जंगल बचाओ' अभियान के दो युवा, हरदी बाजार और बिलासपुर में हुआ भव्य स्वागत - जिला अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं को लेकर आल इंडिया युवा व्यापार मंडल ने सौपा ज्ञापन

कोर्ट मैरिज करने आई विवाहिता, प्रेमी को पिटता देख परिवार से लड़ी, गिरेबान पकड़ पति को दिया धक्का

कलक्ट्रेट के सामने वाले गेट पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई, विवाद के दौरान युवती के प्रेमी के सिर पर चोट लग गई

EDITED BY: DAT BUREAU

UPDATED: Sunday, November 2, 2025

शाहजहांपुर की कचहरी परिसर में शनिवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब कोर्ट मैरिज करने आई युवती व उसके प्रेमी को परिजनों ने पीट दिया। शोर-शराबा होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला अपने प्रेमी को बचाने की कोशिश करती रही। विवाद के दौरान प्रेमी के सिर पर चोट लगी है। खून बहने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
लखीमपुर खीरी जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र के युवक का विवाह पुवायां के एक गांव की युवती से हुआ था। उस युवती का क्षेत्र निवासी युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। शनिवार को दोपहर साढ़े 12 बजे युवती और उसका प्रेमी कचहरी में कोर्ट मैरिज करने के लिए पहुंचे थे। जानकारी पाकर युवती के ससुराल और मायका पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। हंगामा खड़ा हो गया।
युवती के प्रेमी का सिर फूटा
कलक्ट्रेट के सामने वाले गेट पर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। फिर गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद के दौरान युवती के प्रेमी के सिर पर चोट लग गई। प्रेमी के सिर से खून निकलता देख युवती ने अपने पति का गिरेबान पकड़ लिया।
शोर-शराबा होने पर एसपी कार्यालय से दरोगा और सिपाही दौड़कर आए और बीचबचाव कराया। मामला मौके पर ही रफा-दफा कर दिया गया। वहीं युवती अपने मायके वालों के साथ चली गई। उसकी प्रेमी अपने घर चला गया। सदर इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह ने बताया कि थाने पर मामला नहीं पहुंचा।

खबरें और भी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले